जनता को परेशान करने वाले खुद की चप्पल चोरी से हुए परेशान, छोटी मानसिकता वाले कैसे बने नायब तहसीलदार, नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में अनोखा मामला चप्पल चोरी, नायब तहसीलदार ने एसपी को दिया आवेदन
जनता को परेशान करने वाले खुद की चप्पल चोरी से हुए परेशान, छोटी मानसिकता वाले कैसे बने नायब तहसीलदार, नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में अनोखा मामला चप्पल चोरी, नायब तहसीलदार ने एसपी को दिया आवेदन संपादक राहुल पाण्डेय |नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। खास बात यह है कि चोरी किसी आम श्रद्धालु की नहीं, बल्कि एक नायब तहसीलदार की चप्पल की हुई। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे नायब तहसीलदार वरुण चंद्रवंशी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। दर्शन से पूर्व उन्होंने अपनी चप्पल रसीद काउंटर के पास निर्धारित स्थान पर उतारी थी। करीब 10 मिनट बाद जब वे लौटे तो उनकी चप्पल वहां नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और पूछताछ में उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार भी...