सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बेटी के जन्मदिन पर अनोखी पहल पथवारी के गणेशपुरी गोस्वामी द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

 बेटी के जन्मदिन पर अनोखी पहल पथवारी के गणेशपुरी गोस्वामी द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन    ढीमरखेड़ा |  समाज में जब भी किसी के घर में खुशियों का अवसर होता है, तो अक्सर लोग भव्य पार्टियों का आयोजन करते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत पथवारी  और जाने-माने समाजसेवी श्री गणेशपुरी गोस्वामी ने अपनी पुत्री आर्या गोस्वामी के 28 जनवरी को आने वाले जन्मदिन को एक यादगार और परोपकारी रूप देने का निर्णय लिया है। इस विशेष अवसर पर, ग्रामवासियों और क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सुख सागर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, जबलपुर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी। विशेष रूप से डॉ. पवन कुमार यादव द्वारा मरीजों की आंखों की गहन जांच की जाएगी। शिविर की खास बात यह है कि जांच के दौरान आंखों में जो भी समस्या पाई जाएगी, उसका उचित इलाज भी सुख सागर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया जाएगा। अवसर आर्या गोस्वामी का जन्मदिवस दिनांक 28 जनवरी प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ है जिसमे प्रमुख चिकित्सक: डॉ. पवन...

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत नेगई ग्राम में ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित

 ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत नेगई ग्राम में ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित ढीमरखेड़ा ।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड ढीमरखेड़ा के सेक्टर क्रमांक 03 सिलौड़ी अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्राम विकास पखवाड़ा का आयोजन ग्राम पंचायत नेगई में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नेगई द्वारा ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत कार्यक्रम के उद्देश्यों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक बबीता शाह ने 12 जनवरी से 26 जनवरी तक पखवाड़े के रूप में संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान संपूर्ण प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योज...

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित

 कलेक्‍टर श्री तिवारी ने वित्‍तीय अनियमितता पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के लेखापाल को किया निलंबित कटनी  |  वित्‍तीय अनियमितता और पदीय दायित्‍वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल में पदस्‍थ तत्‍कालीन प्रभारी लेखापाल (वर्तमान में जिला अस्पताल में पदस्‍थ) श्री राहुल मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्‍टर श्री तिवारी को बीते मंगलवार को बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में मिली शिकायत पर, कलेक्टर ने तत्काल जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है। बहोरीबंद में आयोजित जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकल, बहोरीबंद से सेवानिवृत्‍त एएनएम श्रीमती सावित्री देवी वर्मा के पेंशन व जीपीएफ की राशि एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान उनके खातों में नहीं मिल पाया था। कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि बहोरीबंद सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल श्री राहुल मिश्रा द्वारा पदीय कर्तव्यों के अनुरूप कार्य न किया जाकर म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में वर्णित प्रावधानों ...

जनपद पंचायत रीठी में सहायक यंत्री मनोज कौशल की कार्यप्रणाली पर सवाल बिना कमीशन के नहीं चलती साहब की कलम

 जनपद पंचायत रीठी में सहायक यंत्री मनोज कौशल की कार्यप्रणाली पर सवाल बिना कमीशन के नहीं चलती साहब की कलम कटनी ।  जनपद पंचायत रीठी इन दिनों विकास कार्यों से ज्यादा विवादों और आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। पंचायत क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों, भुगतान प्रक्रिया और तकनीकी स्वीकृतियों को लेकर सहायक यंत्री मनोज कौशल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ठेकेदारों और पंचायत स्तर के कर्मचारियों का आरोप है कि बिना कमीशन दिए कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ती, और यदि कोई नियमों के तहत काम करवाना चाहता है तो उसे महीनों कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। *कागजों में विकास, जमीन पर सवाल* जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत सड़क, नाली, भवन निर्माण, सामुदायिक भवन, पुलिया, सीसी रोड जैसे कई कार्य स्वीकृत हुए हैं। कागजों में ये कार्य समय पर पूर्ण और गुणवत्ता युक्त दर्शाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कई गांवों में अधूरे निर्माण, घटिया सामग्री का उपयोग और निर्धारित मापदंडों की अनदेखी साफ नजर आती है। इसके बावजूद तकनीकी माप-जोख और पूर्णता प्रमा...

जनपद पंचायत बहोरीबंद में प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप, दैनिक वेतन भोगी को सौंपे गए अहम प्रभारों पर उठे गंभीर सवाल

 जनपद पंचायत बहोरीबंद में प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप, दैनिक वेतन भोगी को सौंपे गए अहम प्रभारों पर उठे गंभीर सवाल कटनी । जनपद पंचायत बहोरीबंद इन दिनों एक बार फिर प्रशासनिक अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में है। ताजा मामला जनपद पंचायत में पदस्थ एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भावना राय से जुड़ा हुआ है, जिनके पास एक साथ तीन महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यों का प्रभार होने की बात सामने आ रही है। इन योजनाओं में सीएम हेल्पलाइन निराकरण, भवन निर्माण कार्ड संबंधी कार्य तथा संभल योजना का प्रभार शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को इस प्रकार के संवेदनशील और जवाबदेही वाले कार्यों का प्रभार दिया जाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। नियमों के मुताबिक, ऐसी योजनाएं जिनमें आम नागरिकों की शिकायतों का निराकरण, पात्रता का निर्धारण और सरकारी लाभों का वितरण शामिल हो, वहां नियमित एवं अधिकृत कर्मचारियों की तैनाती अपेक्षित मानी जाती है। *बिना वास्तविक निराकरण के बंद हो रही शिकायतें* सबसे गंभीर आरोप सीएम हेल्पलाइन 181 से जुड़े हुए हैं।आरोप है कि कई मामलों में शिका...

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, बहोरीबंद जनपद पंचायत में संविदा कर्मी अखिलेश वर्मा पर गंभीर आरोप लखपतियों को मिला गरीबों का हक, नाम परिवर्तन में कथित मास्टरमाइंड की भूमिका उजागर, ‘अंगद के पांव’ बने प्रभारी, बहोरीबंद जनपद में पीएम आवास योजना सवालों के घेरे में

 प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला,  बहोरीबंद जनपद पंचायत में संविदा कर्मी अखिलेश वर्मा पर गंभीर आरोप लखपतियों को मिला गरीबों का हक, नाम परिवर्तन में कथित मास्टरमाइंड की भूमिका उजागर, ‘अंगद के पांव’ बने प्रभारी, बहोरीबंद जनपद में पीएम आवास योजना सवालों के घेरे में कटनी । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिसका उद्देश्य गरीब, बेघर और कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, वही योजना बहोरीबंद जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जनपद पंचायत बहोरीबंद में पदस्थ संविदा कर्मी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभारी अखिलेश वर्मा पर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनमें योजना के मूल उद्देश्य को तार-तार करने का आरोप लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बहोरीबंद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को न देकर कथित रूप से आर्थिक रूप से संपन्न और लखपति वर्ग के लोगों को दिलाया गया, जबकि पात्र गरीब परिवार आज भी कच्चे मकानों या झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। *“अंगद के...

ढीमरखेड़ा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया सफल खुलासा, 4 चांदी के मुकुट बरामद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

 ढीमरखेड़ा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया सफल खुलासा, 4 चांदी के मुकुट बरामद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार कटनी  |  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलौड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम सिलौड़ी स्थित धर्मपुरा हनुमान कुटी मंदिर एवं सिलौड़ी कस्बा के एक निजी मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान हनुमान जी एवं भगवान राम-लक्ष्मण जी के चांदी के 4 मुकुट चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए मुकुटों का वजन लगभग 30 तोला एवं अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई। सूचना पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 38/26 एवं 39/26, धारा 331(3), 305A बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की ग...