सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उमरियापान पुलिस ने 5 साल के मासूम को ढूंढकर परिजनों से मिलाया, महनेर में भटक गया था बच्चा, कोठी गांव का निकला निवासी, पुलिस की संवेदनशीलता की हो रही प्रशंसा

 उमरियापान पुलिस ने 5 साल के मासूम को ढूंढकर परिजनों से मिलाया, महनेर में भटक गया था बच्चा, कोठी गांव का निकला निवासी, पुलिस की संवेदनशीलता की हो रही प्रशंसा



कटनी । पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनसेवा में भी सदैव तत्पर रहती है। इसका जीवंत उदाहरण उमरिया पान पुलिस ने पेश किया है, जहां टीम ने रास्ता भटके एक 5 वर्षीय मासूम को महज कुछ घंटों के भीतर सुरक्षित ढूंढकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

*क्या है पूरा मामला?*

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 01:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत महनेर में एक 5 साल का बालक अकेला घूम रहा है और अपना रास्ता भूल गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। डायल 112 की मदद से बच्चे को सुरक्षित थाने लाया गया।

*प्यार और दुलार से खुला राज*

थाने में अनजान चेहरों को देखकर बच्चा सहमा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने उसे डराने के बजाय बड़े ही प्यार और आत्मीयता से पुचकारा। पुलिस के इस अपनत्व भरे व्यवहार से बच्चे का डर दूर हुआ और उसने अपने गांव का नाम 'कोठी' बताया।

*ढीमरखेड़ा पुलिस के समन्वय से मिली सफलता*

बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर उमरिया पान पुलिस ने तत्काल थाना ढीमरखेड़ा के ग्राम कोठी में संपर्क किया।पुलिस की सक्रियता से कुछ ही समय में बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया गया। थाने पहुंचे माता-पिता ने जैसे ही अपने बच्चे को देखा, उनकी जान में जान आई। पुलिस ने आवश्यक तस्दीक के बाद मासूम को परिजनों को सौंप दिया।

*इनका रहा मार्गदर्शन*

इस सराहनीय कार्य में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी का कुशल मार्गदर्शन रहा। क्षेत्र की जनता पुलिस के इस मानवीय और संवेदनशील कार्य की जमकर सराहना कर रही है।

टिप्पणियाँ

popular post

चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 चलते-चलते राह में, मोड़ अचानक आ गया, हंसता हुआ चेहरा भी पल में ख़ामोश हो गया, ना दस्तक, ना इशारा, ना कोई पैग़ाम आया, मौत ने चुपके से आकर अपना फ़र्ज़ निभाया सड़क दुर्घटना में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भागीरथ पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ एवं वर्तमान में रीठी में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) भागीरथ पटेल के असामयिक निधन की दुखद खबर से पूरा प्रशासनिक अमला और क्षेत्र स्तब्ध है। कर्तव्यपथ से घर लौटते समय हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी शोकाकुल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथ पटेल अपने नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन कर कार्यालय से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं । भागीरथ पटेल लंबे समय से मनरेगा योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप ...

कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

 कटनी बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राम पंचायत सचिव को सेवा से निलंबित या पृथक किया गया था। उसकी बहाली (Reinstatement) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और कागजी कार्रवाई के एवज में लेखापाल सतेंद्र सोनी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सचिव ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त विभाग से की। *लोकायुक्त की योजनाबद्ध कार्रवाई* शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने जिला पंचायत कार्यालय में लेखापाल को केमिकल लगे हुए नोट सौंपे, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। *आरोपी*: सतेंद्र सोनी (लेखापाल, जिला पंचायत कटनी) *रिश्वत की राशि*: 5,000 रुपये *...

ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन

 ढीमरखेड़ा में तहसीलदार रहते हुए जमकर बटोरी सुर्खियां अब पहुंच गई रीठी, रीठी तहसील में प्रभारी तहसीलदार की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों तक पहुंच हैं लगता हैं मैडम की, जहां लगी थी शिकायत की झड़ी वही पहुंच गई मैडम, चाई - माई घुमा रहा प्रशासन  कटनी  |  कटनी जिले की रीठी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक फैसले को लेकर चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गई है। लंबे समय तक यहां पदस्थ रहीं तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को पूर्व में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हटाया गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पुनः रीठी का प्रभारी तहसीलदार बनाए जाने के आदेश ने क्षेत्र में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। शनिवार को आशीष तिवारी, कलेक्टर, कटनी द्वारा जारी आदेश में प्रशासकीय एवं कार्यालयीन कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में ढीमरखेड़ा की प्रभारी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया को रीठी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में चर्चाओं और विरोध का दौर शुरू हो गया। *पहले शिकायतें, फिर तबादला, अब दोबारा जिम्मेदारी* ग्रामीणों का कहना है ...