सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अटल स्मृति पर्व के अंतर्गत ढीमरखेड़ा के महात्मा गांधी खेल मैदान में सम्मेलन हुआ आयोजित, सेवा – सुशासन के दो वर्षों की हुई व्यापक समीक्षा

 अटल स्मृति पर्व के अंतर्गत ढीमरखेड़ा के महात्मा गांधी खेल मैदान में सम्मेलन हुआ आयोजित, सेवा – सुशासन के दो वर्षों की हुई व्यापक समीक्षा



ढीमरखेड़ा ।  प्रदेश संगठन नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार मध्यप्रदेश सरकार के सेवा – सुशासन के 2 वर्ष पूर्ण होने एवं अटल स्मृति पर्व के अंतर्गत प्रत्येक जिले में विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में बड़वारा विधानसभा का विधानसभा सम्मेलन ढीमरखेड़ा के महात्मा गांधी खेल मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ ।  सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल ढीमरखेड़ा द्वारा किया गया, जिसमें संगठनात्मक कार्यों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने की, मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे उपस्थित रहे।वहीं सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय,  जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए । सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में सेवा और सुशासन का नया प्रतिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती को 16 लाख आवास मिलना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू की गई हैं।

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अटल स्मृति पर्व केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि सुशासन और विकास के संकल्प को और मजबूत करने का पर्व है। बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं और आगामी चुनौतियों के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है।

कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, बड़वारा मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता एवं विलायत कला मंडल अध्यक्ष अज्जू सोनी शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में सम्मेलन में संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण व अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...