सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने जनमन योजना के अंतर्गत कोठी पहुंचकर प्रगतिरत आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण कर लिया जायजा, समाधान कारक प्रगति नहीं पाए जाने और निर्देशों की अहेलना करने करने पर सचिव एवं उपयंत्री के वेतन कटौती के दिये निर्देश

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने जनमन योजना के अंतर्गत कोठी पहुंचकर प्रगतिरत आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण कर लिया जायजा, समाधान कारक प्रगति नहीं पाए जाने और निर्देशों की अहेलना करने करने पर सचिव एवं उपयंत्री के वेतन कटौती के दिये निर्देश



कटनी  |  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी ने कोठी पहुंचकर जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिरत आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव एवं उपयंत्री से आंगनवाड़ी भवन नियत समय में पूर्ण नहीं कराए जाने के संबंध में जानकारी ली। प्रथम दृष्ट्या निर्देशों की अवहेलना करने और समाधान कारक उत्तर नहीं पाए जाने एवं लापरवाही बरती जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव के तीन दिन एवं उपयंत्री के दो दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने सख्ती से निर्देशित किया कि तकनीकी मानकों का पालन करते हुए एक सप्ताह में शेष कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा निर्माण एजेंसी के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा समय सीमा की बैठक में समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी भवनों को नियत समय में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान अपूर्ण भवन निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने भी समय-समय पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

*श्री कोरी ने पचपेढ़ी में आधार कैंप एवं मध्यान्ह भोजन वितरण की ली जानकारी*

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में आयोजित आधार कैंप एवं मध्यान्ह भोजन वितरण और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार छात्र-छात्राओं को समय पर स्वच्छ ,गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया की किचन शेड को साफ सुथरा रखें एवं पेयजल हेतु स्वच्छ पानी दिया जाए । इस दौरान सहायक यंत्री एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...