सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करों पर ढीमरखेड़ा पुलिस का शिकंजा, मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार, ढीमरखेड़ा पुलिस की सतर्कता रंग लाई, जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार

 ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करों पर ढीमरखेड़ा पुलिस का शिकंजा, मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार, ढीमरखेड़ा पुलिस की सतर्कता रंग लाई, जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार



कटनी  |  कटनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

*पहली कार्रवाई झिन्नापिपरिया के पास तस्कर गिरफ्तार*

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ग्राम झिन्नापिपरिया चंढी माता मंदिर के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झिन्नापिपरिया की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसकी पेट्रोल टंकी पर सफेद प्लास्टिक की बोरी रखी हुई थी। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर पुलिस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजभान पिता अमर सिंह परस्ते, उम्र 25 वर्ष, निवासी मखडार, थाना कुंडम, जिला जबलपुर बताया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी से 2 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*दूसरी कार्रवाई खमतरा बिचुआ मोड़ पर पकड़ा गया आरोपी*

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई ग्राम खमतरा बिचुआ मोड़ मेनरोड पर की गई। यहां पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को काले रंग का बैग हाथ में लिए हुए संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखते ही वह भी घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पंचम पिता अमर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम जामुनचूआ, थाना ढीमरखेड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 3 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इस मामले में भी आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ उनि सुरेश, सउनि जयपाल सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, डुमनदास, जागेश्वर, कमोद कोल, देवेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*ढीमरखेड़ा पुलिस का सख्त संदेश*

ढीमरखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे युवाओं और समाज को नशे से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...