सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आनंद मिश्रा बने ढीमरखेड़ा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 आनंद मिश्रा बने ढीमरखेड़ा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह



ढीमरखेड़ा ।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी किए जाने के साथ ही ढीमरखेड़ा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से चल रहे मंथन के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने ढीमरखेड़ा ब्लॉक की कमान आनंद मिश्रा को सौंप दी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।करीब दो महीने से ब्लॉक अध्यक्ष पद को लेकर संगठन स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा था। अंततः प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद यह सूची सार्वजनिक की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश प्रभारी के अनुमोदन उपरांत जिलों के अंतर्गत संलग्न सूची के अनुसार नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है।आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे। उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए आनंद मिश्रा क्षेत्र की राजनीति में एक सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता रही है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि आनंद मिश्रा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं, जिससे उनकी अच्छी पकड़ जमीनी स्तर तक बनी हुई है।उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही उमरियापान, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और उम्मीद जताई कि आनंद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए ब्लॉक अध्यक्ष के आने से पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी और आने वाले समय में कांग्रेस जनसमस्याओं को और अधिक मजबूती से उठाएगी। आनंद मिश्रा की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें उनके आगामी कार्यों और संगठनात्मक रणनीतियों पर टिकी हैं, जिनसे ढीमरखेड़ा ब्लॉक में कांग्रेस की स्थिति और सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...