सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा जिला कटनी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, प्रशांत राय बने जिला मंत्री

 भाजपा जिला कटनी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, प्रशांत राय बने जिला मंत्री



कटनी  |  भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा, अनुभव और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। इसी क्रम में भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से तथा भाजपा कटनी के जिला नेतृत्व, विशेष रूप से दीपक सोनी टंडन की अनुशंसा पर भाजपा कटनी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस घोषणा में सिलौड़ी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय को भाजपा जिला कटनी का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रशांत राय की इस नियुक्ति से न केवल भाजपा संगठन को एक अनुभवी और जमीनी नेता मिला है, बल्कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र, सिलौड़ी क्षेत्र एवं उमरियापान क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने प्रशांत राय को बधाइयों का तांता लगा दिया।

*संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता*

प्रशांत राय का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और निरंतर सक्रियता का प्रतीक रहा है। वे लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते आए हैं।सिलौड़ी मंडल के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया। सदस्यता अभियान, चुनाव प्रबंधन, जनसंपर्क कार्यक्रम और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनकी पहचान केवल एक पदाधिकारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं जो हर समय आम कार्यकर्ता और जनता के बीच उपस्थित रहता है। चाहे किसान की समस्या हो, युवाओं से जुड़ा मुद्दा हो या सामाजिक कार्य प्रशांत राय हमेशा आगे बढ़कर समाधान का प्रयास करते रहे हैं।

*क्षेत्र में खुशी और विश्वास का माहौल*

प्रशांत राय के जिला मंत्री बनने की सूचना जैसे ही ढीमरखेड़ा, सिलौड़ी और उमरियापान क्षेत्र में पहुंची, वैसे ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि यह नियुक्ति पूरी तरह से योग्य व्यक्ति को मिली जिम्मेदारी है।क्षेत्रवासियों का मानना है कि जिला मंत्री के रूप में प्रशांत राय संगठन और जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशांत राय हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि वे कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आएगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना मजबूती से किया जा सकेगा।

*समाजसेवी सुलभ त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं*

प्रशांत राय की नियुक्ति पर समाजसेवी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुलभ त्रिपाठी (निवासी रामपुर) ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सुलभ त्रिपाठी ने कहा कि “प्रशांत राय जैसे नेता आज की राजनीति में बहुत कम देखने को मिलते हैं। वे हमेशा समाज की भलाई, जरूरतमंदों की सहायता और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते हैं। क्षेत्र में इनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है जो बिना भेदभाव के सबकी मदद करता हो। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन ने एक सटीक निर्णय लिया है। प्रशांत राय की कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनता के प्रति संवेदनशीलता उन्हें एक आदर्श संगठनकर्ता बनाती है। उनका जिला मंत्री बनना न केवल पार्टी के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...