सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबको जीवन दान देने वाला डॉक्टर आज अपने जीवन को छोड़कर चला गया, क्षेत्र की आस आज मिट गई, कई बच्चों को यमराज के मुख से बचाया उमरियापान क्षेत्र शोक में डूबा, ख्यातिलब्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.सी. मिश्रा का निधन

 सबको जीवन दान देने वाला डॉक्टर आज अपने जीवन को छोड़कर चला गया, क्षेत्र की आस आज मिट गई, कई बच्चों को यमराज के मुख से बचाया उमरियापान क्षेत्र शोक में डूबा, ख्यातिलब्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.सी. मिश्रा का निधन



ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र के ख्यातिलब्ध एवं जनप्रिय वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.सी. मिश्रा का आज सुबह 89 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया ।  पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई और आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली ।  उनके निधन की खबर से पूरे उमरियापान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है । डॉ. मिश्रा ने अपने लंबे चिकित्सा-सेवा काल में न केवल उमरियापान, बल्कि आस-पास के ग्रामीण अंचलों में भी असंख्य मरीजों को सेवा एवं जीवनदान दिया ।  सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण वे क्षेत्र में जन चिकित्सक के रूप में पहचाने जाते थे ।  कम संसाधनों में भी वर्षों तक वे मरीजों का इलाज करते रहे और कई परिवारों के लिए वे एक संरक्षक की भूमिका निभाते थे।स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। अनेक नागरिकों ने कहा कि डॉ. मिश्रा का जाना एक युग का अंत है, क्योंकि उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे किवली मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता उनके निवास पर लगा हुआ है।डॉ. मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और सेवा-संस्कारों की समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं।क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति देने की कामना की है ।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...