सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा जनपद कार्यालय में मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, जनपद सदस्यों का हुआ ऐतिहासिक सम्मान

 ढीमरखेड़ा जनपद कार्यालय में मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, जनपद सदस्यों का हुआ ऐतिहासिक सम्मान



ढीमरखेड़ा ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में इस वर्ष दीपावली पर्व कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया ।  जनपद कार्यालय परिसर में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल जनपद सीईओ यजुर्वेंद्र कोरी, समस्त जनपद सदस्य एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण एक साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सौहार्द, सहयोग और संगठन के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था।

*जनपद इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन*

ढीमरखेड़ा जनपद के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब सभी जनपद सदस्यों का एक साथ मंच पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे एवं सीईओ यजुर्वेंद्र कोरी ने सभी जनपद सदस्यों को फूल-माला, नारियल, मिष्ठान, एवं भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक था जैसे ही सम्मान समारोह शुरू हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जनपद सदस्यों के चेहरे सम्मान और आत्मीयता से खिल उठे। कई सदस्यों ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें इस प्रकार का सम्मान मिला है, और यह क्षण उनके जीवन की यादगार उपलब्धि बन गया है।

*जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे का उद्बोधन*

अपने संबोधन में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह दिलों को जोड़ने और संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। जनपद परिवार के हर सदस्य का योगदान विकास की रोशनी फैलाने में समान रूप से महत्वपूर्ण है। आज का यह मिलन समारोह इसी भावना का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि जनपद पंचायत केवल योजनाओं का केंद्र नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। प्रत्येक सदस्य यदि अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निभाए तो निश्चित ही हमारा क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को छू सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आने वाला वर्ष जनपद के लिए और अधिक प्रगति लेकर आए।

*जनपद सीईओ यजुर्वेंद्र कोरी ने बढ़ाया उत्साह*

कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सीईओ यजुर्वेंद्र कोरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनपद पंचायत का वास्तविक बल उसके जनप्रतिनिधि और कर्मचारी होते हैं। यदि दोनों के बीच आपसी तालमेल और सम्मान की भावना बनी रहे, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें यह सिखाती है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक दीपक भी उसे दूर कर सकता है। ठीक उसी प्रकार यदि हम सब मिलकर एकजुट होकर काम करें, तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है। सीईओ श्री कोरी ने बताया कि जनपद कार्यालय में पारदर्शिता और जनसहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने जनपद सदस्यों को आश्वासन दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनके सुझावों को सर्वोपरि रखा जाएगा।

*जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल और सदस्यों ने जताया आभार*

जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सम्मान और एकता का उत्सव है। उन्होंने जनपद अध्यक्ष एवं सीईओ का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद ढीमरखेड़ा नई पहचान बना रहा है। जनपद सदस्यों ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से मनोबल बढ़ता है और कार्य के प्रति नई ऊर्जा प्राप्त होती है। कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि अब जनपद में परिवार जैसी भावना विकसित हो रही है, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...