सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटे भाई नीलू रजक की हत्या की खबर पर विधायक संजय पाठक तत्काल आनन फानन में पहुंचे मौका स्थल पर, लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह, पुलिस प्रशासन ने कैमोर टीआई अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक को किया लाइन हाजिर, जड़ से उखाड़ फेंको अपराधियों को बचने न पाए, हिंदू धर्म के कलेजा पर हुआ हमला

 छोटे भाई नीलू रजक की हत्या की खबर पर विधायक संजय पाठक तत्काल आनन फानन में पहुंचे मौका स्थल पर, लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह, पुलिस प्रशासन ने कैमोर टीआई अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक को किया लाइन हाजिर, जड़ से उखाड़ फेंको अपराधियों को बचने न पाए, हिंदू धर्म के कलेजा पर हुआ हमला 



 कटनी ।  कैमोर नगर में मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश (नीलू) रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप विशेष समुदाय से आने वाले दो युवकों अकरम खान एवं प्रिंस जोसफ पर लगे हैं। घटना के बाद पूरे कैमोर व विजयराघवगढ़ क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, बजरंग दल के सदस्य और स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए और विजयराघवगढ़ कटनी मार्ग पर जाम लगा दिया, जो देर रात तक जारी रहा।

*पुलिस की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा*

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने कैमोर थाना प्रभारी को फोन कर मौके पर पहुंचने की मांग की, परंतु आधे घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल नीलू रजक को विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें एराइवल डेड घोषित कर दिया।पुलिस प्रशासन की इस लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नीलू रजक के शव का पोस्टमार्टम प्रशासनिक कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की घोषणा के बाद ही कराने की मांग रखी।

*विधायक संजय पाठक व सांसद वी. डी. शर्मा का हस्तक्षेप*

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सांसद वी. डी. शर्मा और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, जो उस समय बिहार चुनाव प्रचार के लिए पटना में थे, ने तुरंत पुलिस प्रशासन से बात कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। संजय पाठक विशेष विमान से शाम तक विजयराघवगढ़ पहुंचे और अस्पताल में मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विधायक पाठक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मनीष पाठक, राजेश्वरी दुबे, पलक ग्रोवर, पीयूष अग्रवाल, वसुधा मिश्रा, भवानी मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक पाठक ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

*लव जिहाद और छेड़छाड़ रोकना बना हत्या का कारण*

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक नीलू रजक लंबे समय से कैमोर नगर में लव जिहाद और छात्राओं से छेड़खानी जैसी घटनाओं का विरोध कर रहे थे। आरोपी अकरम खान और उसके साथी स्कूल कॉलेज आने - जाने वाली युवतियों से अश्लील टिप्पणियां करते थे। नीलू रजक इन गतिविधियों का विरोध करते थे और कई बार पुलिस को इसकी जानकारी भी दे चुके थे। करीब एक माह पहले कैमोर DAV स्कूल के बाहर छात्रा से छेड़खानी की घटना में जब नीलू रजक ने विरोध किया, तो कैमोर पुलिस ने आरोपी की बजाय उन्हीं पर मामला दर्ज कर लिया था। बताया जाता है कि टीआई के सामने ही अकरम खान ने नीलू रजक को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी, परंतु आश्वासन के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी का परिणाम रहा कि मंगलवार को अकरम खान और उसके साथियों ने मौका पाते ही नीलू रजक पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

*विधायक और जिलाध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र*

घटना के बाद विधायक संजय पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने जिला कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा। इसमें अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तत्काल बंद कराने, कैमोर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, तथा अवैध हथियार सप्लायरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक नीलू रजक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

*टीआई और प्रधान आरक्षक लाइन हाजिर*

प्रदर्शन और जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच देर शाम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्रवाई करते हुए कैमोर टीआई अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। प्रशासन का कहना है कि घटना के दौरान उनकी लापरवाही प्रथम दृष्टया पाई गई है। इसके साथ ही कटनी जिले से विशेष पुलिस बल बुलाया गया है, और पूरे कैमोर नगर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

*हजारों लोग हुए शामिल*

इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और आम नागरिक अस्पताल परिसर एवं सड़कों पर मौजूद रहे। मृतक नीलू रजक को स्थानीय स्तर पर एक कर्मठ और समाजसेवी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। वे क्षेत्र में सामाजिक बुराइयों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय थे। घटना स्थल पर मौजूद प्रमुख लोगों में विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, पलक ग्रोवर, राजेश्वरी दुबे, वसुधा मिश्रा, श्रीराम सोनी, प्रमोद सोनी, विवेक सिंह, मनीष मिश्रा, अजय “पप्पू” शर्मा, जयवंत सिंह, संतोष केवट, रंगलाल पटेल, अरविंद बड़गैया, प्रमोद शुक्ला, अंकुर ग्रोवर, मोनू सेठी, संतोष परोहा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नीलू रजक की हत्या केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज के उस वर्ग की आवाज को दबाने की कोशिश है जो लव जिहाद, नशे और अपराध के खिलाफ खड़ा था।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...