सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धिक्कार हैं ऐसा नेता और सरकार पर जो सिहोरा को इतना होने के बाद भी जिला बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, उखाड़ फेंको ऐसी सरकारों और नेताओं को अब समय आ गया हैं मैदान में आने का, आरएसएस के पूर्व प्रचारक ने की 9 दिसंबर से अन्न जल त्याग करने की घोषणा , एक युवा की आत्मदाह करने की बात से मन हुआ विचलित, जिला के होते आंदोलन से नागरिक कर्तव्य निभाने का निर्णय घोषणा

 धिक्कार हैं ऐसा नेता और सरकार पर जो सिहोरा को इतना होने के बाद भी जिला बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, उखाड़ फेंको ऐसी सरकारों और नेताओं को अब समय आ गया हैं मैदान में आने का, आरएसएस के पूर्व प्रचारक ने की 9 दिसंबर से अन्न जल त्याग करने की घोषणा , एक युवा की आत्मदाह करने की बात से मन हुआ विचलित, जिला के होते आंदोलन से नागरिक कर्तव्य निभाने का निर्णय घोषणा 



सिहोरा  |  खून के दिए और भूमि समाधि सत्याग्रह के बाद अब सिहोरा जिला का मामला अब अन्न जल त्यागने की घोषणा तक पहुंच गया है । आरएसएस के पूर्व प्रचारक सिहोरा निवासी प्रमोद साहू ने पत्रकार पत्रकार वार्ता में घोषणा की कि 9 दिसंबर से वे सिहोरा जिला की मांग को लेकर अन्य जल त्याग देंगे । लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति  द्वारा सिहोरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू शामिल हुए थे।

*शौर्य दिवस से करेंगे शुरुआत*

 पत्रकार वार्ता में प्रमोद साहू ने कहा कि वे शौर्य दिवस 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से अपने घर में आमरण सत्याग्रह तथा सद्बुद्धि यज्ञ प्रारंभ करेंगे ।इस दौरान वे केवल जल ग्रहण करेंगे । तीन दिनों तक यज्ञ करने के उपरांत 9 दिसंबर दोपहर 3 बजे से वे जल का भी त्याग कर देंगे। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि 9 दिसंबर को दोपहर 11:00 से 12:00 के मध्य सिहोरावासी बस स्टैंड सिहोरा में एकत्र हो।

*नागरिक के रूप में निर्णय*

पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू ने कहा कि उनकी पहचान राष्ट्रीय स्वयं सेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में है परंतु मेरा यह निर्णय सिहोरा के एक नागरिक के रूप में लिया गया निर्णय है। सिहोरा भारत का नाभि केंद्र है संपूर्ण देश में जो भी होता है उसका संबंध सिहोरा से अवश्य होता है।

 *युवा की बात से हुई वेदना*

 पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रचारक प्रमोद साहू ने कहा कि सिहोरा निवासी एक युवक उनके पास आया और अत्यंत भावुक हो कहा कि आखिर कब तक इस तरह आंदोलन करते रहेंगे। अब मैं कुछ धमाका करना चाहता हूं। उसे युवा ने स्वयं को एक बड़े कार्यक्रम में आत्मदाह करने की बात कही। उसकी इस बात को सुनकर मेरा हृदय अत्यंत व्यथित हुआ । मैंने उसे ऐसा न करने हेतु समझाया, पर इस वेदना ने मेरे हृदय में इस भाव को जन्म दिया और मैं इस निर्णय तक पहुंचा ।

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...