सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोहे का बका लिए खड़ा था बदमाश,ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ा

 लोहे का बका लिए खड़ा था बदमाश,ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ा



ढीमरखेड़ा |  अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए  निरंतर पुलिस प्रयासरत है इसी दौरान दिनांक 05.09.2025 को थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र मे आरोपी रमेश पिता विश्राम बैगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोठी थाना ढीमरखेड़ा के द्वारा बका लेकर घूमते पाये जाने पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी श्री अभिषेक चौबे के नेतृत्व में हासिल हुई, उल्लेखनीय हैं कि दिनांक 05/09/2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सगौना तिराहा आम रोड में एक व्यक्ति लोहे का धारदार बका हाथ में लिए  घूम रहा है। कोई गंभीर वारदात घटित कर सकता है कि मुखबिर सूचना पर हमराही स्टाफ के साथ जाकर देखा की एक व्यक्ति दाहने हाथ मे एक लोहे का बका नुमा औजार लेकर घूम रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर उस व्याक्ति को बका नुमा औजार लिये पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश पिता विश्राम आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोठी थाना ढीमरखेड़ा का रहने वाला बताया, आरोपी  के कब्जे से एक लोहे का बका धारा 25 ए आर्म्स एक्ट के तहत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया 

*सराहनीय भूमिका*

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे सहायक उप निरीक्षक संतोष विश्वकर्मा आरक्षक अमित शुक्ला आरक्षक कमोद कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

  1. पुलिस एक आदिवासी युवक को घर से उठा कर आर्म्स एक्ट की धारा लगा रही है । जबकि कथित अपराधी को घर से उठाया गया है , पुलिस विभाग द्वारा समय भी उल्लेख नहीं किया गया है और जिस जगह बारामती बताया जा रहा है वह संबंधित व्यक्ति के गांव से लगभग 3 से 4 किलो मीटर किसी और गांव में बताया जा रहा है। यदि एक तरफ मान भी लिया जाए तो क्या वह व्यक्ति दहसतगर्दी का माहौल उत्पन्न कर रहा था? क्योंकि जहां से पुलिस द्वारा गिरफ्तारी बताई जा रही है वही आस पास एक लोहार कास्तकार का घर है, हो सकता है वह व्यक्ति उसी के पास गया रहा हो औजार मे धर लगवाने क्योंकि मजदूर और किसान को इसकी आवश्कता होती है कृषि कार्य हेतु।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...