सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोली मारकर महिला की हत्या से दशरमन गांव में सनसनी, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

 गोली मारकर महिला की हत्या से दशरमन गांव में सनसनी, पुलिस ने शुरू की गहन जांच



ढीमरखेड़ा | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत आने वाले सिलौड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम दशरमन में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 52 वर्षीय नीतू जायसवाल की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थी और उनकी रक्तरंजित लाश शनिवार सुबह घर के भीतर पड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू कर दी गई है।

 *घटना की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप*

शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने नीतू जायसवाल के घर से कोई हलचल न होते देखी, तो संदेहवश उन्होंने खिड़की से झांककर देखा और अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नीतू जायसवाल की लाश खून से लथपथ हालत में घर के अंदर पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिलौड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी और जिले के अन्य उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

 *सिर के पीछे गोली मारने की पुष्टि, हत्या की आशंका*

प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला को सिर के पीछे से गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतका नीतू जायसवाल का पति जय प्रकाश जायसवाल जबलपुर के खमरिया आयुध निर्माणी में कार्यरत है। उनका एक बेटा इंदौर में नौकरी करता है, जबकि दूसरा भोपाल में कार्यरत है। बताया जाता है कि नीतू अक्सर घर पर अकेली ही रहती थीं। हत्या के पीछे क्या कारण रहे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मामला लूट, आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद का हो सकता है, लेकिन अभी तक किसी भी थ्योरी की पुष्टि नहीं की गई है।

 *पुलिस अधीक्षक ने बनाई विशेष जांच टीम*

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने विशेष टीम का गठन किया है, जो हत्या के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा “घर में अकेले रहने वाली महिला की हत्या की घटना बेहद गंभीर है। इस केस की गहराई से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।” घटना के बाद गांव दशरमन और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। अकेली महिलाओं और बुजुर्गों में इस हत्या की वारदात से भय व्याप्त हो गया है।

*पुलिस के लिए चुनौती अज्ञात हत्यारा, कोई चश्मदीद नहीं*

यह घटना पुलिस के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है क्योंकि हत्या रात के समय हुई, आसपास के लोगों को कुछ पता नहीं चला और कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं है। ऐसे में पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (जैसे मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज आदि) पर निर्भर रहना होगा। नीतू जायसवाल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि घटना के पहले या बाद में किससे संपर्क हुआ। अगर आसपास के क्षेत्र में कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हों तो पुलिस उनसे फुटेज जुटाकर जांच में तेजी ला सकती है।

*जनता की मांग दोषियों को मिले कड़ी सजा*

गांव के लोगों और परिजनों ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्राम दशरमन की यह हत्या की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है। नीतू जायसवाल की हत्या किसी अज्ञात हमलावर द्वारा की गई, जो शायद योजनाबद्ध तरीके से महिला को निशाना बनाकर आया था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जनता को भरोसा दिलाया गया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...