सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता अंधे हत्याकांड का हुआ खुलासा, 52 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का पर्दाफाश प्रेम, विश्वास और लालच के खौफनाक मिलन की कहानी

 ढीमरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता अंधे हत्याकांड का हुआ खुलासा, 52 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का पर्दाफाश प्रेम, विश्वास और लालच के खौफनाक मिलन की कहानी 



ढीमरखेड़ा |  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में हुई 52 वर्षीय महिला नीतू जायसवाल की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। यह महज एक साधारण आपराधिक मामला नहीं था, बल्कि प्रेम, छल, लालच और विश्वासघात की पराकाष्ठा का भयावह रूप था। एक ऐसा अपराध जिसमें हत्यारा न केवल महिला का प्रेमी था, बल्कि उसने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर विश्वास हासिल किया और फिर लालच में आकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शैलेन्द्र पांडे घर से लाखों के गहने और सोने की बिस्किट भी ले गया। 52 वर्षीय नीतू जायसवाल ग्राम दशरमन में अपने घर में अकेली रहती थीं। उनका पारिवारिक जीवन पहले सामान्य था, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में वह अकेलेपन से जूझ रही थीं। सामाजिक रूप से वह प्रतिष्ठित मानी जाती थीं और अक्सर धार्मिक कार्यों में भाग लेती थीं। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात झाड़-फूंक और पंडिताई का कार्य करने वाले 27 वर्षीय शैलेन्द्र पांडे से हुई, जो सिहोरा थाना अंतर्गत खितौला गांव का निवासी है। धीरे-धीरे यह परिचय नजदीकियों में बदल गया और फिर शारीरिक संबंधों में। नीतू जायसवाल शैलेन्द्र पर इतना विश्वास करने लगी थीं कि उसके लिए दरवाज़े हमेशा खुले रहते थे। लेकिन शैलेन्द्र के मन में प्रेम नहीं, बल्कि स्वार्थ, लालच और षड्यंत्र पल रहा था।

*वारदात की रात विश्वासघात का खून से रंगा चेहरा*

18 और 19 जुलाई की दरम्यानी रात को जब गांव में सन्नाटा पसरा था, तब शैलेन्द्र पांडे ने एक घिनौनी योजना को अंजाम दिया। वह नीतू जायसवाल के घर गया, पहले उसके साथ संबंध बनाए, और जब वह पूरी तरह भरोसे में थी, तब उसने देशी कट्टे से सिर के पीछे गोली मार दी। हत्या इतनी सटीक और योजनाबद्ध थी कि महिला को बचने का कोई मौका नहीं मिला। इसके बाद वह घर के भीतर रखी अलमारी से 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और सोने की बिस्किट लेकर फरार हो गया।

 *वारदात के बाद की अफरातफरी  पुलिस की तेज़ कार्रवाई*

19 जुलाई को जब महिला की रक्तरंजित लाश मिली, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हत्या का तरीका और महिला के अकेलेपन ने इसे एक जघन्य अपराध में बदल दिया। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, और स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया। केस की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर अपराधी को पकड़ने का लक्ष्य तय किया गया।

 *कॉल डिटेल और जांच की दिशा  तकनीक और अनुभव का मेल*

पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई — महिला की आखिरी बातचीत शैलेन्द्र पांडे से ही हुई थी। यह पहला ठोस सुराग था।जब पुलिस ने शैलेन्द्र को हिरासत में लिया, तो वह पहले तरह-तरह के बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। लेकिन जब पूछताछ कड़ी हुई, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बताने पर ही पुलिस ने देशी कट्टा और चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए।

*प्रेम, लालच और हत्या क्यों हुआ ऐसा?*

इस मामले में एक जघन्य अपराध केवल पैसों के लालच में नहीं हुआ, बल्कि इसमें प्रेम और विश्वास के नाम पर किया गया घोर विश्वासघात भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार नीतू और शैलेन्द्र के बीच कुछ समय से पैसों का लेन-देन हो रहा था। संभवतः नीतू ने शैलेन्द्र से अपने पैसे या गहने वापस मांगे होंगे, जिससे वह नाराज़ हो गया और हत्या की योजना बना डाली। यह सवाल भी अहम है कि क्या शैलेन्द्र नीतू से केवल धन के लिए ही जुड़ा था? क्या उसका प्रेम एक दिखावा था, जिसके पीछे केवल सोने के बिस्किट और गहनों पर हाथ साफ करना था? ऐसे अनेक सवाल समाज के सामने खड़े हो गए हैं।

 *पुलिस की भूमिका तेज़, सटीक और प्रशंसनीय*

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद और उनकी टीम ने जिस तेजी और पेशेवर तरीके से इस जघन्य हत्या की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाया, वह काबिले-तारीफ है। देशी कट्टे की बरामदगी, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी किए गए गहनों को वापस लाना ये सभी घटनाएं पुलिस की सजगता और कार्यकुशलता को दर्शाती हैं। विशेष रूप से तकनीकी जांच, मोबाइल कॉल डिटेल और संदिग्ध के व्यवहार के विश्लेषण ने इस केस को जल्दी सुलझाने में मदद की।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...