सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बेरोजगारी की गंभीर स्थिति, मेहनती युवा, पर रोजगार का अभाव

 ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बेरोजगारी की गंभीर स्थिति, मेहनती युवा, पर रोजगार का अभाव



ढीमरखेड़ा |  मध्यप्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाला ढीमरखेड़ा एक ग्रामीण अंचल है, जिसकी पहचान प्राकृतिक संसाधनों, जनजातीय संस्कृति और मेहनतकश लोगों से होती है। लेकिन आज यह क्षेत्र एक गहरे संकट से जूझ रहा है बेरोजगारी। यहाँ के युवा मेहनत करने को तैयार हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की घोर कमी ने उनके भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। परिणामस्वरूप, अनेक युवा मजबूरी में बाहर के शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, स्मरण रहें कि ढीमरखेड़ा एक जनपद पंचायत है जिसमें अनेक ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह इलाका पहाड़ी और वनक्षेत्रों से घिरा हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास के नक्शे से कहीं न कहीं गायब प्रतीत होता है। यहाँ की जनता मुख्यतः कृषि, मजदूरी, और वनों पर निर्भर है। परंतु अवसाद की बात यह है कि इन परंपरागत संसाधनों से भी अब भरपूर जीवन यापन संभव नहीं है, विदित है कि ढीमरखेड़ा में कोई बड़ा उद्योग, कारखाना या कंपनी नहीं है। यह सबसे बड़ा कारण है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न नहीं हो पा रहे। किसी क्षेत्र में जब औद्योगिक इकाइयाँ नहीं होतीं, तो वहाँ के लोगों को रोज़गार की तलाश में बाहर जाना ही पड़ता है। ना ही कोई टेक्सटाइल उद्योग है, ना फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, ना खनिज आधारित उद्योग हैं , ना ही कोई स्किल डेवलपमेंट सेंटर या ट्रेनिंग हब हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...