सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलो का किया गया खुलासा चोरो को किया गया गिरफ्तार

 थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा चोरी के दो मामलो का किया गया खुलासा चोरो को किया गया गिरफ्तार 



ढीमरखेड़ा  |  क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा निर्देश प्रदान किए गए थे। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस ने 26 जून 2025 को दो अलग- अलग चोरी के प्रकरण में चोरी का मशरूका सोने चांदी के जेवरात एवं मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि 26 जून 2025 को मुकेश यादव पिता दुलारे प्रसाद यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम उमरपानी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 20 जून 2025 को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था, घर पर कोई नही था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व नगदी पैसा चोरी कर लिया है। उक्त मामले को लेकर संदेही मोहन पिता दुलारे यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम उमरपानी से कडाई से पूछताछ की गई। जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया एवं चोरी का मशरूका सोने चांदी के जेवर कीमती 45000 रूपये आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । एक अन्य प्रकरण में विष्णु सेन पिता रामदास सेन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की 26 जून 2025 को खंदवारा मैन रोड के किनारे खड़ी उसकी मोटरसाइकिल प्लैटिना गाड़ी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत की विवेचना के दौरान संदेही राहुल वंशकार पिता परसादी वंशकार उम्र 29 वर्ष नि. ग्राम जख्तर थाना बंडा जिला सागर से पूछताछ की गई।जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल प्लैटिना कीमती ₹60000 की जप्त की गई। दोनो प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि सुरेश चौधरी, स.उनि जयचंद उईके, आर. पंकज सिंह, आर. अजय धुर्वे, आर. जागेश्वर कुंजाम का विशेष योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

popular post

सगौना डैम में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर थी अब सुरक्षित

 सगौना डैम में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर थी अब सुरक्षित ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सगौना डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मछली पकड़ने गए एक 15 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित बैगा पिता कैलाश बैगा उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम कोठी, थाना ढीमरखेड़ा, दिनांक 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपने साथियों अजीत बैगा एवं अन्य गांव के लड़कों के साथ सगौना डैम के पुल पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पुल के भीतर तेज बहाव वाले पानी में वह फंसकर डूब गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद अजय बैगा और सुन्नू बैगा ने प्रयास कर मोहित को पानी से बाहर निकाला।परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उस समय मोहित के कपड़े पूरी तरह भीगे हुए थे और वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। घायल अवस्था में तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे शासकीय अस्पताल उमरियापान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषि...

देवरी बिछिया की सरपंच रिया राहुल दुबे बनीं प्रदेश प्रवक्ता, क्षेत्र में हर्ष की लहर

 देवरी बिछिया की सरपंच रिया राहुल दुबे बनीं प्रदेश प्रवक्ता, क्षेत्र में हर्ष की लहर कटनी ।  जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी बिछिया की सरपंच रिया राहुल दुबे को मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है, जिससे जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। जारी मनोनयन पत्र के अनुसार परिषद को विश्वास है कि श्रीमती दुबे अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा देंगी तथा समय-समय पर अपने सुझावों से संगठन को सशक्त बनाएंगी।यह मनोनयन 12 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिस पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर के हस्ताक्षर हैं। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने श्रीमती दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, गौरतलब है कि रिया राहुल दुबे लंबे समय से पंचायत स्तर पर सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान देती रही हैं। उनके अन...

सफलता की गूंज, पिड़रई की बेटियों ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम, ढीमरखेड़ा ब्लॉक हुआ गौरवान्वित

 सफलता की गूंज,  पिड़रई की बेटियों ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम, ढीमरखेड़ा ब्लॉक हुआ गौरवान्वित ढीमरखेड़ा । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम ने ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पिड़रई में खुशी की लहर दौड़ा दी । शासकीय हाई स्कूल पिड़रई की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। छात्रा मोहिनी पटेल (पिता: रामदास पटेल) ने 96.40% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की, वहीं मोनिका बर्मन (पिता: कैलाश बर्मन) ने 95.40% अंक अर्जित कर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया।दोनों छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, जिनमें ऋषिकेश यादव सहित समस्त स्टाफ शामिल है, ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा, "इन बेटियों ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और सच्ची मेहनत के आगे संसाधनों की कमी कोई मायने नहीं रखती। यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। छात्राओं की इस सफलता से न केवल उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, ...