सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना उमरियापान पुलिस ने की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों में मचा हड़कंप

 थाना उमरियापान पुलिस ने की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों में मचा हड़कंप 



ढीमरखेड़ा |  थाना उमरियापान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर एक सकारात्मक संदेश समाज को दिया है। इस कार्रवाई का सीधा श्रेय पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भारतीय पुलिस सेवा) को जाता है, जिन्होंने समूचे जिले में शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। इस निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए चालकों में 01. राहुल कुमार साहू पिता कैशव प्रसाद नि. बंधी धूरी, 02. सूरज सिंह पिता प्यारे लाल नायक नि. गोहरगंज जिला रायसेन, 03. अर्जुन कोल पिता रवि कोल नि. ग्राम इटवा तथा 04. सुनील चौधरी पिता राममिलन चौधरी नि. देवरी मंगेला शामिल हैं। इस कार्रवाई के पीछे मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आम जनता में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना है। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं चालक के लिए खतरनाक है बल्कि अन्य यात्रियों, पैदल चलने वालों व सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए भी अत्यंत घातक साबित हो सकता है। थाना उमरियापान पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से निश्चित ही क्षेत्र में सड़क पर अनुशासन कायम होगा और अन्य वाहन चालकों को भी चेतावनी मिलेगी कि कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इस प्रकार की सतर्कता और कड़ाई के अभाव में अक्सर दुर्घटनाएं घटित होती हैं जिनमें निर्दोष व्यक्तियों की जान जाती है। शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति न केवल कानूनी दृष्टि से गलत है बल्कि सामाजिक और नैतिक दृष्टि से भी निंदनीय है। अक्सर देखने में आता है कि लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो बैठते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार ये दुर्घटनाएं जानलेवा सिद्ध होती हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज

 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज कटनी |  भारतीय समाज में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) को अमूमन सक्रिय जीवन का ठहराव मान लिया जाता है, लेकिन समकालीन परिदृश्य में यह धारणा तेजी से बदल रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी जीवनभर राष्ट्र निर्माण और शासकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।सेवाकाल के बाद भी उनकी समस्याओं, पेंशन विसंगतियों, चिकित्सा सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक मजबूत और एकजुट मंच की आवश्यकता हमेशा महसूस की जाती रही है। इसी आवश्यकता को समझते हुए, भारतीय मजदूर संघ (BMS), मध्यप्रदेश से संबद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने पूरे प्रदेश में अपने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है।इस राष्ट्रव्यापी और प्रांतीय मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए पेंशनभोगी समाज को एक सूत्र में पिरोकर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती स...