सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने समय-सीमा बैठक में की सीएम हेल्पलाइन, विकसित कृषि संकल्प अभियान, ई-ऑफिस, सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, समग्र ई-केवाईसी में तेजी लाने दिए निर्देश

 कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने समय-सीमा बैठक में की सीएम हेल्पलाइन, विकसित कृषि संकल्प अभियान, ई-ऑफिस, सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, समग्र ई-केवाईसी में तेजी लाने दिए निर्देश



कटनी |  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन, समग्र ई-केवाईसी, सीएम डैशबोर्ड, समय-सीमा पत्रों, विकसित कृषि संकल्प अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शिक्षा विभाग की प्रदेश में खराब रैंकिंग पर नाराजगी जाहिर की एवं इसमें सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग 50 दिवस से ज्यादा समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में विकसित कृषि संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के तहत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को आमंत्रित करें। साथ ही कार्यक्रम में कृषि संगठनों एवं स्व-सहायता समूहों को भी शामिल करें। इसके अलावा मंडियों के माध्यम से और मुनादी कर इस अभियान का प्रचार-प्रसार करवायें। उन्होंने अभियान के दौरान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

*खाद-बीज का हो पर्याप्त स्टॉक*

मानसून के मद्देनजर कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम से सोसायटी, सरकारी एवं निजी दुकानों में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में यूरिया, डीएपी, एनपीके का पर्याप्त स्टॉक हो तथा इस स्टॉक को रखने का उचित प्रबंध हो ताकि बारिश होने पर खाद न भींगे ।कलेक्टर श्री यादव ने नगर विक्रय केन्द्र में आरएईओ कि ड्यूटी लगाकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इन केन्द्रों पर वितरण सही से हो एवं सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। इसके अलावा विक्रेता खाद के अलावा उनकी दुकान से अन्य दवाईयों एवं बीज लेने के लिए  दुकानदार किसानों को मजबूर न करें तथा सभी दुकानों के बाहर  उर्वरक की दर सूची लगवाना सुनिश्चित करें।

*समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा*

कलेक्टर श्री यादव ने समग्र ई-केवाईसी की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले 1 सप्ताह के दौरान नगर निगम के द्वारा किये गए प्रयासों में और अधिक तेजी लाने एवं प्रगति को 50 प्रतिशत तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएससी नगर निगम से समन्वय कर डोर- टू -डोर जाकर ई-केवाईसी का कार्य करें। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को जनपद पंचायत से समन्वय कर दुकानों के माध्यम से ई-केवाईसी कार्य करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने ई-केवाईसी के दौरान पाये जाने वाले सभी ड़ुप्लीकेट समग्र को डिलीट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बरही, कैमोर एवं विजयराघवगढ़ नगर पंचायतों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए इस कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

*करें वाहनों की जांच*

बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने आरटीओ को निर्देश दिए कि ऐसे स्कूल बसें एवं कॉमर्शियल वाहन जिनकी फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट एवं इंश्योरेंस नहीं है उनकी सूची बनाकर सूचित करें एवं इन वाहनों की सतत् जांच करें।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस

 रिश्वतखोरी की हदें पार, ढीमरखेड़ा में जमीन के पट्टे के नाम पर पटवारी ने ऐंठे ₹1.40 लाख, सस्पेंड, क्या पीड़ित का पैसा हो पायेगा वापस  कटनी  |  जिले की ढीमरखेड़ा तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पटवारी पर गरीब ग्रामीण से जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर ₹1,40,000 की रिश्वत ऐंठने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने और रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। *9 महीने तक कटवाए चक्कर, 3 किस्तों में वसूली रकम* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हर्रई का है। गाँव के निवासी ज्ञान सिंह (पिता इंदर सिंह) ने एसडीएम को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी खसरा नंबर 15 (रकबा 2 एकड़ 70 डिसमिल) जमीन का पट्टा बनवाने के नाम पर पटवारी शहर बानो ने झांसा देकर 9 महीने पहले तीन अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1.40 लाख ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद भी जब महीनों बीत जाने पर पट्टा नहीं बना और पटवारी टालमटोल करती रही, तो परेशान पीड़ित ने रिश्वत के लेन-देन का वीडियो बना लिया...

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज

 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को संगठित करने की मुहिम तेज कटनी में पंडित सुरेश त्रिपाठी बने जिला संयोजक, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के अनुभव को मिला सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की बुलंद होती आवाज कटनी |  भारतीय समाज में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) को अमूमन सक्रिय जीवन का ठहराव मान लिया जाता है, लेकिन समकालीन परिदृश्य में यह धारणा तेजी से बदल रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी जीवनभर राष्ट्र निर्माण और शासकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।सेवाकाल के बाद भी उनकी समस्याओं, पेंशन विसंगतियों, चिकित्सा सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक मजबूत और एकजुट मंच की आवश्यकता हमेशा महसूस की जाती रही है। इसी आवश्यकता को समझते हुए, भारतीय मजदूर संघ (BMS), मध्यप्रदेश से संबद्ध सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ ने पूरे प्रदेश में अपने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है।इस राष्ट्रव्यापी और प्रांतीय मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए पेंशनभोगी समाज को एक सूत्र में पिरोकर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती स...