सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद की एक चिट्ठी से पॉच रूपये किलो सस्ते हो जायेंगे कुछ फल-सब्जी के दाम, जबलपुर-सतना-रीवा के सांसदों ने तो अपनी जनता को दिला दी सुविधा, डीआरएम ने कटनी में सब्जी-फल की अनलोडिंग की है प्रतिबंधित

 सांसद की एक चिट्ठी से पॉच रूपये किलो सस्ते हो जायेंगे कुछ फल-सब्जी के दाम, जबलपुर-सतना-रीवा के सांसदों ने तो अपनी जनता को दिला दी सुविधा, डीआरएम ने कटनी में सब्जी-फल की अनलोडिंग की है प्रतिबंधित



कटनी ।  बहुत-बहुत-बहुत ही दुष्कर कार्य है कि कटनी खजुराहो के शक्तिशाली सांसद बीडी भैया से डिवीजनल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) को चार पंक्तियों का एक खत लिखवा दिया जाए कि हे अधिकारी कटनी स्टेशन पर भी सब्जी और फलों की अनलोडिंग करने की वैसी ही अनुमति प्रदान कर देवें  जैसी अनुमति जबलपुर, सतना, रीवा स्टेशनों को आपके द्वारा दी गई है। बस चंद लाइनों का यह खत कटनी में कुछ फल सब्जियों के दाम 4 से 5 रूपये प्रति किलो कम करा देगा और बीडी भैया, दीपक (टंडन) भैया के भरोसे बैठी जनता को राहत मिल जाएगी।दरअसल बात यह है कि कुंभ मेला के चलते प्राइवेट मालवाहक ठेकेदारों को 12 जनवरी से 28 फरवरी तक ट्रेन के लगेज डिब्बे (एसएलआर) में माल की लोडिंग-अनलोडिंग बंद करने के आदेश दिये गये हैं। जैसे ही यह प्रतिबंध लागू हुआ तो जबलपुर, रीवा, सतना के सांसद भैयों ने डीआरएम को खत लिख दिया और डीआरएम ने उन स्टेशनों पर माल की लगाई चढ़ाई के लिए रेल्वे स्टॉफ को अनुमति दे दी और दिल्ली, जलगांव, नासिक, उज्जैन आदि से आने वाली सब्जियों, फल की आवक बनी हुई है, और वहां की जनता को फल सब्जी पूर्ववत दामों में मिल रही है। किंतु डबल सांसद का पॉवर रखने वाली कटनी डबल अनाथ होने का श्राप भुगतती आई है। बीडी भैया तो पूर्णत: बैरागी भाव वाले संत प्रतिनिधि हैं। जो जनता के स्वार्थों की रक्षा करने की मोहमाया के बंधनों से खुद को सदैव आजाद रखते हैं। इसलिए न तो मेडिकल कॉलेज बनेगा, न वाशिंग यार्ड, न राजरानी एक्सप्रेस और चंदिया, विश्रामपुर जैसी गाडिय़ां कभी कटनी आऐंगी। शहडोल सांसद और दमोह सांसद दोनों रेल मंत्रालय को लिख चुके हैं कि इन गाडिय़ों का विस्तार कटनी तक करने से जनता को बहुत-बहुत राहत मिलेगी। ग्रामीणों को अपने लघु व्यापार करने से अजीविका मिलेगी। खैर, जनहितों से वैराग्य भाव रखने वाले संतमूर्ति बीडी भैया के मन में जिस युग में जनहितों की माया का मोह का जाग्रत होगा उस दिन उपरोक्त सभी जनकामनाओं की पूर्ति पलक झपकते हो जानी हैं, इसमें किंचित संदेह नहीं है।

*किराया और घूंस से मंहगी पड़ती है फल-सब्जी*

कटनी में उतरने वाली फल-सब्जी अब संस्कारधानी (जबलपुर ) में उतरती है। थोक फल-सब्जी विक्रेताओं को संस्कार प्रधान जबलपुर में उतारे गये पार्सल को उठाना और भाड़े से कटनी लाना पड़ता है। संस्कारधानी के स्टेशन पर घूंस की दरें भी स्मार्ट बनाई गई हैं और रोजाना पिकअप ट्रक से कटनी का ढुलाई खर्चा भी शानदार है। इस वजह से हर वस्तु के दाम 4 से 5 रूपये प्रतिकिलो महंगे पड़ रहे हैं। कटनी स्टेशन तक यदि फल सब्जी उतरने लगेगी तो जनता को राहत मिल जाएगी।

*रेल समितियों के मनोनीत सदस्यों, विधायकों की सामर्थ्य सीमित*

इस संबंध में जिले के विधायकों रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समितियों में मनोनीत सदस्य मूर्तियों की सबकी सामर्थ्य बेहद सीमित है। डीआरएम ऑफिस उन पर कोई तवज्जो नहीं देता।

*दीपक भैया कर सकते हैं जगमग*

बीडी भैया के एकलौते दुलारे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन भैया तो व्यापारी जनता को रोशनी पहुंचा सकते हैं। उनकी सिफारिश को बीडी भैया इग्नोर नहीं करेंगे। इंतजार है सांसद कुछ कर दिखायेंगे अन्यथा एक-डेढ़ माह का कष्ट जनता भुगतकर दिखायेगी।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...