सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व शतरंज दिवस पर सभी देशों में एक समय खेली गई स्पर्धा में जिले से विजेता रहे दीपांश बिलैया , शतरंज के महत्व पर कविता पाठ और पौध रोपण के साथ हुआ पुरुस्कार वितरण

 विश्व शतरंज दिवस पर सभी देशों में एक समय खेली गई स्पर्धा में जिले से विजेता रहे दीपांश बिलैया , शतरंज के महत्व पर कविता पाठ और पौध रोपण के साथ हुआ पुरुस्कार वितरण 



कटनी l  विश्व शतरंज दिवस और विश्व शतरंज संघ के सौवें स्थापना वर्ष पर पूरे विश्व में एक साथ शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया जिसमें कटनी जिले में सम्पादित जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा का ख़िताब मास्टर दीपांश बिलैया ने जीतकर अवार्ड और ट्राफी पर कब्जा जमाया l विश्व में सब मिलकर शतरंज खेलें की थीम पर कटनी जिला शतरंज संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का दो दिवसीय आयोजन प्रतियोगिता स्थल मंगलम मनोर में किया गया था l प्रथम सत्र में पौध रोपण में जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों व अतिथियों ने परिसर में भाग लिया और विभिन्न प्रजाति के वृक्ष तैयार करने वाले पौधे रोपित किए गए l पुरुस्कार वितरण के समापन सत्र में साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के ख्यातिलब्ध कवि रमाकांत निगम के संचालन में ईश्वरदास पुरवार राजेन्द्र सिह ठाकुर पुष्पा प्रांजलि विकास गुप्ता दीपिका पांडेय,ज्योत्सना शर्मा,जय सिंघानी ने शतरंज विधा के महत्व को प्रतिपादित करती रचनाओं का पाठ किया l शतरंज विजेता खिलाडियों को अतिथियों के हस्ते पुरुष्कृत किया गया और कार्यक्रम का समापन शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम से हुआ l जिसमें नगर के ख्यातिलब्ध कलाकार केन्द्रीय विद्यालय के संगीत शिक्षक राघव दास जी एवं संघ अध्यक्ष डाँ खम्परिया ने अपनी प्रस्तुतियां दी। स्पर्धा सहित समस्त कार्यक्रम के संचालन में संस्था सदस्य सर्वश्री जे पी निषाद शशि निषाद शेखर वर्मा निकेत खन्डेलवाल शिखा पल्टा विकास साहू वंदना गेलानी हिमानी बजाज वीरेन्द्र ताम्रकार हर्षित श्रीवास्तव दीपिका पांडे ज्योत्सना शर्मा आयुष सेन का विशेष योगदान रहा। समारोह में कटनी के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अक्षत खंपरिया की उपलब्धियों प्रति सम्मान व्यक्त किया गया  उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं प्रेषित की गईं। उक्त अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्योत्सना शर्मा की कविता एवम पेंटिंग में चयनित शिखा पलटा का अभिनंदन किया गया।आमंत्रित कवियों का सम्मान शाल श्रीफल तथा समृति प्रतिक चिन्ह से जिला शतरंज संघ के संरक्षक डा. एस.के.खंपरिया ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डा.खंपरिया ने शतरंज के इतिहास और उसकी परंपरा की विरासत और खेल भावना के प्रति समर्पित शतरंज के खिलाड़ियों को प्रेरक संदेश प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।कवि सम्मेलन का समापन शतरंज के सामूहिक गीत से किया गया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष जे.पी.निषाद ने किया।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...