सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नदियों के अस्तित्व पर निर्भर है मानव जीवन - मंत्री श्री पटेल जीवन और प्रकृति के संरक्षण के लिए नदियों को अविरल और पवित्र रखना ज़रूरी कटनी एवं केन नदी के उद्गम स्थल पर की पूजा - अर्चना कटनी नदी के उद्गम स्थल पर किया पौधारोपण

 नदियों के अस्तित्व पर निर्भर है मानव जीवन - मंत्री श्री पटेल जीवन और प्रकृति के संरक्षण के लिए नदियों को अविरल और पवित्र रखना ज़रूरी कटनी एवं केन नदी के उद्गम स्थल पर की पूजा - अर्चना कटनी नदी के उद्गम स्थल पर किया पौधारोपण



ढीमरखेड़ा | पीढियों से जिन नदियों से हम सब अपने परिवार और समाज की प्रसन्नता एवं संपन्नता प्राप्त कर रहे है, लेकिन समाज ने नदियों के उद्गम स्थल के स्वरूप की सुध नहीं ली। वास्तव में यदि नदियों के उद्गम स्थल में स्त्रोंत होगा तो ही नदियों का अस्तित्व होगा और तभी जीवन संभव है। नदियां सदैव से हमारी संस्कृति और जीवन शैली रही है। एक नदी के सूखने पर एक संस्कृति नष्ट हो जाती है, जीवनशैली समाप्त हो जाती है। यह बात जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रविवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत भूला के ग्राम जजनगरा में कटनी नदी और रीठी के ग्राम घनिया में केन नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों से कही। उन्होंने नदियों के उद्गम स्थल पर कलश यात्रा के साथ और कन्या पूजन और पूजा - अर्चना किया और ग्रामीण से जनसंवाद किया। श्री पटेल ने कटनी नदी के उद्गम स्थल के समीप पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डेय, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सुनीता संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष अर्पित अवस्थी, जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, जनअभियान परिषद के बालमुकुंद मिश्रा व अरविंद शाह सहित कार्यपालन यंत्री आरईएस जीएस खटीक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बडी संख्या मंे ग्रामीण जन मौजूद रहे।

*नदियों को अविरल और पवित्र रखना जरूरी*

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कटनी जिले मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उनकी आज की यात्रा को मिलाकर वे अब तक प्रदेश की 32 नदियों के उद्गम स्थल तक पहुंचने की मानस यात्रा पूरी कर चुके है। इस दौरान उद्गम स्थल पर जन-संवाद करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नदियों के उद्गम पर जाकर ऐंसा लगता है कि प्रकृति ने मानवीय सभ्यता को जीवित रखकर उन्हें जीवन देने की हर कोशिश की है। मनुष्य ने इन नदियों के प्रति जो उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाया है, वह बहुत ही खतरनाक है। हमें अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें जीवंत बनाना होगा। नदी का उद्गम जन्म स्थान है। बचपन, यौवन और संगम के साथ एकाकार होना उसका सत्य है, लेकिन नदी कुछ लेती नहीं सदैव देती है। इसलिए वह मां के समान है। नदियों का संरक्षण कर हम आने वाली पीढ़ी को धरोहर संजोकर दे रहे हैं। प्रकृति और जीवन का वैंसा ही संबंध है, जैंसे संतान का और मां का। यदि हम प्रकृति और नदियों की उपेक्षा करेंगे तो हमारा जीवन भी निर्जल होगा। हमें अपने जीवन के लिए नदियों को अविरल और पवित्र रखना होगा।

*ग्रामीणों को किया जागरूक*

मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणजनों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हर नदी एक जीवन शैली सभ्यता का रास्ता दिखलाती है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल प्रदेश सरकार का नहीं है, यह प्रत्येक नागरिक का भी अभियान है। जन सहभागिता ही इस अभियान को सफल बना सकती है।

*पौधारोपण से पुर्नजीवित होंगी नदियां*

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए हमे सौ पौधे नहीं बल्कि एक पौधा लगाना होगा लेकिन उसे जीवित और सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो, जल है, जल है तो जीवन है। उन्होंने कहा कि उद्गम स्थल पर व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाना चाहिए लेकिन पौधे की देखभाल और उसे पानी देने की जिम्मेदारी भी पंचायतों को उठानी होगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि समाज को पौधे काटने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए रचनात्मक व सकारात्मक और मानवीय पहलुओं पर भी विचार करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि नदियों के उद्गम स्थल पर खाली पड़ी जमीन मे पौधारोपण किया जाये तो ये सूखे जलस्त्रोत पुर्नजीवित हो सकते है। विकासखण्ड रीठी के ग्राम घनिया मे केन नदी के उद्गमस्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक बहोरीबंद प्रणय पाण्ंडेय ने श्री पटेल के केन्द्र में मंत्री रहने के दौरान रीठी और कटनी के 159 गांव के लिए पवई -2 जल प्रदाय योजना स्वीकृत करने में भागीरथ प्रयास के योगदान के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मंत्री श्री पटैल के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार जताया।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...