सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाने की कार्यप्रणाली से हताश युवक ने पुलिस की अफसरशाला में जाकर कर लिया विषपान मरने से तो बचा लिया मगर कार्यवाही की नहीं लटक रही तलवार महीनों से जनसेवा अभियान के बज रहे डंके की पोल खुलती रहती है यूँ ही कभी - कभी

 थाने की कार्यप्रणाली से हताश युवक ने पुलिस की अफसरशाला में जाकर कर लिया विषपान मरने से तो बचा लिया मगर कार्यवाही की नहीं लटक रही तलवार महीनों से जनसेवा अभियान के बज रहे डंके की पोल खुलती रहती है यूँ ही कभी - कभी



कटनी l  चुनाव संहिता लागू होते ही जिले में पुलिस का डंका बजाया जा रहा है कि वह जन संवाद कर रही है -जनता की सेवा में डटी है -अपराधियों में भयानक हड़कंप है - अराजक तत्व थरथरा रहे हैं -उनकी टांगे कंपकपा रही हैं l और असल में हो यह रहा है कि एक जन-शिकायत पर पुलिस ने ठेंगा दिखा दिया तो पीड़ित नागरिक इतना हताश हुआ कि उसने एस पी आफिस में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया l अब अफसरशाला में उससे पूछा जा रहा है कि तुम्हारे साथ हुआ क्या था l अफसरशाला वैसे पूछ लेती है जैसे एनकेजे में नाबालिग बच्ची को कमरे में बंद करने की शिकायत लिखाने गए पीड़ित परिवार से पूछ लिया था कि तुम्हारे साथ महिला थाना प्रभारी ने बुरा बर्ताव कैसे किया लेकिन अफसरशाला की जाँच में अपमानित परिवार को ठेंगा ही दिखाया गया l अफसरशाला में यही एपिसोड रिपीट होना है l कोतवाली थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी निवासी विकास पांडे नामक युवक को एक लड़की और उसका भाई रुपयों के लेनदेन पर डरा धमका रहे हैं और उसने कोतवाली में शिकायत दी जो लम्बे समय से जाँच की लैब में पड़ी है l विकास को प्रताड़ित करने वालों ने दूने उत्साह से पेरना शुरू किया और ज़ब उसे कोई राह न सूझी तो वह एस पी अभिजीत रंजन की अफसरशाला बनाम जनसेवा आश्रम में पहुंचा और चूहामार दवाई गटक ली l  इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां युवक का उपचार जारी है। जिला अस्पताल में इलाजरत युवक  ने आरोप लगाया है की उसने कोतवाली थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उस मामले में आज तक कोतवाली पुलिस ने किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की है जिस वजह से आज वाह एसपी कार्यालय पहुंचा था और उसने चूहे मार की दवा का सेवन कर लिया। विकास पांडे ने बताया की वह एक फायनेन्स कंपनी में काम करता है और वर्तमान में उसका ट्रांसफर उमरिया जिले में हो गया है l लेकिन जब कटनी जिले में वह काम करता था तब उसके ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की उसे जबरन फसाने के चलाते कई बार कई बार थाने में शिकायत कर चुकी है। उसके आवेदन पर तो पुलिस ने कार्यवाही की लेकिन उसने जो आवेदन कोतवाली थाने में दी उस मामले में कोतवाली  पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की l शिकायत को लेकर आज वाह कोतवाली थाने पहुंचा और जब उसकी शिकायत का कोई निराकरण न होने पर उसने चूहे माह दवा का सेवन कर लिया। इस पूरे मामले में कटनी एसपी ने बताया की इस युवक के बताए गए सभी तथ्यों को जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी l



                   संपादक राहुल पाण्डेय -  9399291487

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...