सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काम-क्षुधा तृप्ति केंद्र के ग्राहकों की डायरी नहीं खुल सकी मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने वाला प्रथम जिला बना दिया किस ढर्रे को अपना रही हैं जिले की महिला पुलिस अधिकारी

 काम-क्षुधा तृप्ति केंद्र के ग्राहकों की डायरी नहीं खुल सकी मृत व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने वाला प्रथम जिला बना दिया किस ढर्रे को अपना रही हैं जिले की महिला पुलिस अधिकारी



ढीमरखेड़ा । जिले की महिला पुलिस अधिकारी ऐसे कौन से ढर्रे पर अपराध-उन्मूलन करना चाहती है यह बात नागरिकों के साधारण दिमाग में नहीं घुस पा रही है। आखिर जनता जो प्रजातंत्रिक-व्यवस्था की मालिक है वह जानना और समझना चाहती है कि-स्पॉ सेंटर में बरामद रजिस्टर डायरियां , मोबाइल फोन काल्स की डिटेल्स से महिला थाने की तफ्तीश आगे क्यों नहीं बढ़ पाई। महिला पुलिस अफसर ने मरे हुए व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने  का रिकार्ड किस उद्देश्य से बना दिया और एसपी साहिब चुपके क्यों बैठे  हैं l बरगवां स्थित मसाजपुर्सी सेंटर में महिला पुलिस थाना प्रभारी द्वारा छापा मारकर कुछ कामदग्ध पुरूषों की कामक्षुधा शांत करती कुछ महिलाएं को हिरासत में लिया गया था। स्पॉ सेंटर से रजिस्टर डायरी और मोबाइल आदि जब्त हुए। उस समय डंका बजाया गया था कि-डायरी-रजिस्टर और काल डिटेल्स से महत्वपूर्ण जानकारियां खंगाली जाएगी। इससे ग्राहकों की शिनाख्त होगी। मगर डायरी  के रजिस्टर के काल वितरण कुछ भी सार्वजनिक नहीं हुए ।

चुप्पी यहां  तक सीमित नहीं रही, अन्य  स्पा सेंटर तक भी महिला थाना जांच करने नहीं गया। इसलिए इस चर्चा को विश्वसनीय होने का आधार मिल रहा है कि स्पॉ सेंटर वालों से पुलिस को मासिक भरण पोषण भत्ता दिया जा रहा है। यह संदिग्ध छापा भत्ता-वृद्धि के लिए डाला गया था। आखिर पुलिस की भी  अपनी धनार्जन-क्षुधा होती है।सिटी कोतवाली में एक महिला पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में एक मृत व्यक्ति विनोद सोनी के खिलाफ अपराध क्र. 255/24 अंतर्गत धारा 294-323-506-186-353-34 भादंवि की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। मरे हुए व्यक्ति को नोटिस भेज दिया गया। यह मामला अब कोर्ट में है, हो सकता है कोर्ट के समंस की तामीली कराने में पुलिस मृतक को खोज लेवे और कबूलवा ले कि- वह तो मरा ही नहीं था।

*अवैध स्क्वॉड करता है अवैध वसूली* 

महिला पुलिस अधिकारी ने एक स्पेशल पुलिस स्क्वाड बना रखा है, जिसमें विशेष योग्यता वालों को रखा गया है। स्क्वाड हर प्रजाति के सटोरियो,स्पॉ सेंटर केन्द्रों राजमार्गों पर वाहनों की चेर्किग करता है। चर्चा है कि स्क्वाड अवैध वसूली उगाहने की कला में दक्ष है। महिला अधिकारी को विंध्य के भाजपा नेता के परिवार से होने की वजह से उन्हें विशेष स्क्वाड रखने की छूट मिली है। एसपी से कोई उम्मीद जनता नहीं रखती है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...