सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रश्नोत्तर शैली में बच्चों ने पाया अच्छे बुरे स्पर्श का ज्ञान

 प्रश्नोत्तर शैली में बच्चों ने पाया अच्छे बुरे स्पर्श का ज्ञान



कटनी l   अच्छा और बड़ा स्पर्श क्या होता है ,  बुरे स्पर्श से अपनी रक्षा करने के लिए क्या करना चाहिए , इन बेहद बारीकी वाले मनोविज्ञान को शिशु मंदिर से लेकर प्राथमिक शाला के बालक बालिकाओं को साधारण बोलचाल की शैली से परिचित कराया गया l चाइल्ड हेल्पलाइन की सदस्य श्रीमती पायल जेतवानी ने विद्यार्थी बच्चों से सहज प्रश्न उत्तर करते हुए यह जानकारी दी और सावधान रहते हुए बचाव का प्रशिक्षण भी दिया l उन्होंने बच्चों को  निडरता से तत्काल आत्म रक्षा के लिए बेड टच करने वाले पर आक्रमण करने की तकनीक भी बताई साथ ही उनसे नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया l

 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित फर्स्ट स्टेप शाला की नन्हे भूत बच्चों से श्रीमती पायल ने बात-बात में उनकी पारिवारिक दिनचर्या  को पुछा और बताया कि स्नान के वक़्त सिर्फ माता पिता उनके संवेदनशील अंगों को स्पर्श करते हैं यह गुड टच है लेकिन कोई दूसरा ऐसा करेगा तो यह बेड टच होगा और तुरंत अपने घर वालों को बताना चाहिए l  घर के बाहर आपको यदि कोई आदमी स्पर्श करता है तो सावधान हो जाएं यह बुरा स्पर्श है और वह आप पर हमला कर सकता है l कभी हमले कि स्थिति बनती है तो उस व्यक्ति के किस अंग पर बच्चे को हमला करना चाहिए यह भी बताया l

 बच्चों को बताया गया कि बीमार होने पर अभिभावकों की उपस्थिति में डॉक्टर दर्द वाले अंगों को छू सकते हैं l   

 अपरिचित अनजान व्यक्ति यदि उन्हें स्पर्श करते हैं, तो बच्चों को तुरंत सावधान होकर अपने माता-पिता को जानकारी देनी चाहिए l क्योंकि बिना वजह शरीर के किसी भी भाग पर हाथ रखना बेड टच माना जाता है l यदि बच्चे बैड टच और गुड टच के अंतर को पहचानने लें तो वे सावधान हो जाते हैं यही सावधानी उन्हें हमेशा सुरक्षित रखती है l

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...