सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी के प्रयासों ने लाई रंग बहुत जल्द वितरित होगे बागरी जाति के जाति प्रमाण पत्र

 भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी के प्रयासों ने लाई रंग बहुत जल्द वितरित होगे बागरी जाति के जाति प्रमाण पत्र



ढीमरखेड़ा | इस संसार में समस्या तो सबको हैं पर उन समस्याओ में एक नया रास्ता बनाकर इतिहास बनाऊंगा इस चंद पंक्तिया बयां कर रही है भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी को।जबलपुर की कुंडम एवं सिहोरा तहसील में बागरी जाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी के अथक प्रयास से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा भोपाल से जबलपुर कलेक्टर को आदेश जारी किया गया था लिहाज़ा भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने जबलपुर कलेक्टर  से मिलकर उपमुख्यमंत्री के आदेश एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के विषय में विस्तृत चर्चा की एवं बागरी समाज की समस्या के विषय में अवगत कराया गया। जबलपुर कलेक्टर के द्वारा गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया और कहा गया कि मेरे द्वारा सिहोरा और कुण्डम तहसील के अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार की मीटिंग लेकर बागरी जाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्या के विषय में निराकरण किया जायेगा। संसदीय क्षेत्र में बागरी जाति बहुतायत में निवास करती है। यह जाति मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति की श्रेणी के क्र. 2 में अनुसूचित जाति के अंतर्गत अधिसूचित है। उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा बागरी जाति को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा इनके आवेदनों को लगातार निरस्त किया जा रहा है। यदि इन्हें शासन द्वारा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जाना है तो इन्हें अनुसूचित जाति से पृथक किया जाए एवं इनके लिए आरक्षित निकायों और उसके वार्डों, पंचायतों अनारक्षित श्रेणी में रखा जाए, ताकि असमंजस की स्थिति समाप्त हो सके। ऐसे निर्देश मध्यप्रदेश शासन को जारी किया जाए। इस आशय की मांग लगातार भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी के द्वारा उठाई जा रही हैं। भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने अपनी बात उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के समक्ष रखते हुए कहा कि, जबलपुर सहित मध्यप्रदेश में निवास करने वाली बागरी जाति म.प्र. के अनुसूचित जाति की श्रेणी के क्र. 2 में अनुसूचित जाति अंतर्गत अधिसूचित है। संविधान के अनुच्छेद 341 के अंतर्गत राज्य में किसी भी जाति को अनुसूचित जाति के लिए अधिसूचित करने का अधिकार महामहिम राष्ट्रपति को है। इस अनुच्छेद अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बागरी जाति पूरे म.प्र. में अनुसूचित जाति के रूप में मान्य है। भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के 8 अक्टूबर 2003 के जारी परिपत्र में मुख्य सचिव म.प्र. शासन को निर्देश दिए गए थे कि, म.प्र. राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति के निर्णय 12 मार्च 2003 व इस संदर्भ में जारी पत्र 14 जुलाई 2003 को तत्काल निरस्त करते हुए बागरी जाति को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करें। आयोग के इस निर्देश पर 25 नवंबर 2004 को म.प्र. शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा बागरी जाति को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र देने का निर्देश जारी किया गया। इस स्पष्ट निर्देश के बावजूद जबलपुर जिले में प्रशासन द्वारा बागरी जाति द्वारा दिए गए आवेदनों पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जबकि जनगणना में बागरी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया गया है। भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने आगे कहा कि, जनगणना में बागरी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कर स्थानीय निकायों के चुनावों में इन्हें अनुसूचित जाति का मानकर उस संख्या के आधार पर अनुसूचित जाति का आरक्षण किया जाता है। इस आधार पर ही बागरी जाति के लोग अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निकायों व पंचायती राज से संबंधित संस्थाओं से चुनाव लड़ते है और निर्वाचित होते है। ऐसी परिस्थिति के बावजूद इन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है जिससे भारी असमंजस की स्थिति निर्मित हो रही है। 

*गांव और क्षेत्र की समस्या के निराकरण में पहला नाम भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी का*

स्मरण रहे कि अपने कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई जाती हैं। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर हमेेशा अव्वल रहने वाले भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने नेताओ के लिए कुछ पंक्तियां कहीं हैं मैत्री की राह बताने को सबको सुमार्ग पर लाने को दुर्योधन को समझाने को भीषण विध्वंस बचाने को भगवान् हस्तिनापुर आये पांडव का संदेशा लाये दो न्याय अगर तो आधा दो पर, इसमें भी यदि बाधा हो तो दे दो केवल पाँच ग्राम रक्खो अपनी धरती तमाम हम वहीं खुशी से खायेंगे परिजन पर असि न उठायेंगे दुर्योधन वह भी दे ना सका आशीष समाज की ले न सका उलटे, हरि को बाँधने चला जो था असाध्य, साधने चला जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। लिहाज़ा यहीं हाल क्षेत्र के नेताओ का हैं केवल वाहवाही लूटने के लिए आ जाते हैं क्षेत्र में कुछ काम नहीं करवाते हैं। जनता ने आपको किस माध्यम से चुना हैं इसका ख्याल तो रखना चाहिए ना कि चंद लोगों को पकड़कर राजनीति करना चाहिए। भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने सक्त लहजे में कहा कि इस तरह की राजनीति क्षेत्र के लोग पसंद नहीं करते अब इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। 

*क्षेत्र में नेताओं की दलाली हैं हावी*

विदित हैं कि भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं वरन नेताओं की दलाली बहुत हावी हैं देखा जा रहा है कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं जा रहा हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वरिष्ठ लोग केवल कार्यकर्ताओं को अपने उपयोग के लिए रखा है क्या? क्षेत्र की आम जनता मनरेगा योजना के भुगतान के लिए रो रही हैं लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं हैं। बस सब अपने में मस्त हैं। कोई भी कार्य हों तो क्षेत्र के बहुचर्चित नेता आगे आकर कोई भी कार्य का श्रेय ले लेते हैं लिहाज़ा करवाता कोई और हैं और नाम किसी और का हों जाता हैं इस तरह की राजनीति क्षेत्र में बढ़ते कदम पर हैं।

*देते हैं पंचायतों और क्षेत्र को काम मांगते हैं कमीशन*

जिस भी क्षेत्र या पंचायतों में देखा जाए तो पाया जाता हैं कि जो भी काम दिए जाते हैं उनसे कमीशन मांगा जाता हैं अब सोचा जा सकता हैं कि जब जनप्रतिनिधी के चचेरे साथी ही कमीशन का खेल, खेल रहे हैं तो कार्य कितने अच्छे होते होगे इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं। भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने आगे कहा कि जो निर्माण कार्य में कमीशन की मांग करे तो इसकी शिक़ायत मुख्यमंत्री से करे या फ़िर तत्काल मुझे फोन करके सूचना तलब की जाए जिसकी शिक़ायत में उच्च - स्तर पर करूगा लेकिन जनता के हिस्से का पैसा नेताओ को खाने नहीं दूंगा।

*भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी मंत्रियों से की मुलाकात*

 भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी मिले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग राज्य मंत्री श्री नागर,राज्य मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात की। लिहाज़ा भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी क्षेत्र के हित में कार्य करते रहते हैं उसी तर्ज में मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के विषय मे चर्चा की। मंत्रियों से मिलकर भाजपा नेता गोविंद सिंह बागरी ने कहां कि हमारे क्षेत्र में रोजगार के लिए कोई भी कम्पनी नहीं हैं ना ही कोई ऐसा व्यवसाय हैं कि जिसके चलते लोगो को रोजगार मिले तो इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...