सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरोपी भाईयों के खिलाफ चालान रोककर कौन सा भाईचारा निभा रही पुलिस माधवनगर पुलिस कर रही साक्ष्यों को प्रभावित और फरियादी के संवैधानिक अधिकारों का हनन

 आरोपी भाईयों के खिलाफ चालान रोककर  कौन सा भाईचारा निभा रही पुलिस

माधवनगर पुलिस कर रही साक्ष्यों को प्रभावित और फरियादी के संवैधानिक अधिकारों का हनन



कटनी । कातिलाना हमला करवाने की साजिश करने वाले दो  आरोपी भाईयों के साथ माधवनगर पुलिस थाना  इतना गहरा और आत्मीय भाईचारा एक साल से निभा रहा है कि उन दोनों के खिलाफ  कोर्ट में चार्जशीट ही नहीं दाखिल कर रहा है। जबकि  जिला सत्र  न्यायालय ने माधवनगर  पुलिस को पूरक-चार्जशीट दाखिल करने के लिए अनेक पेशियां दी हैं। दरअसल माधवनगर पुलिस दो आरोपियों का पक्ष मजबूत करने की नीयत से न्यायालय एवं संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। बात इस हद तक बिगड़ चुकी है कि रिपोर्टकर्ता फरियादी संजय पोहानी ने मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक से लेकर एसपी कटनी तक को दो बार पत्र लिख दिए हैं कि माधवनगर थानेकी अन्यायप्रियता और आरोपियों के धमकी भरे  व्यवहार से निकट भविष्य में उसकी संदिग्ध मौत हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी माधवनगर के नामजद  टी आई और प्रधान आरक्षक  रहेंगे। शर्म की बात यह कि एसपी श्री रंजन ने भी दो माह से इस गंभीर दोष पर संज्ञान नहीं लिया है और पीडि़त जनता को मरणान्तक पीड़ा के मुहाने पर ले जाकर पटक दिया है।

फरवरी 23 में माधवनगर निवासी संजय पोहानी के ऊपर चाकुओं से एक गिरोह ने हमला कर दिया था। कातिलाना प्रयास के जुर्म में माधवनगर के तात्कालीन  टी आई विजय  विश्वकर्मा ने छह आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया था। जिसमें हमलावर चार आरोपियों ने बताया कि  पोहानी के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश अजय व आनंद निषाद वल्द स्व. छेदीलाल निषाद (भाई) ने रचकर सुपाड़ी दी थी।  पुलिस ने इस तरह 6 आरोपी बनाए । पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) बनाकर न्यायालय में पेश कर  दिया था। शेष दो साजिशकर्ता आरोपी पांच माह बाद अग्रिम जमानत लेकर सेशन ट्रायल में उपस्थित हुए। इन दोनों आरोपियों के  खिलाफ माधवनगर पुलिस एक साल  से आरोप पत्र नहीं बना रही है, और सेशन ट्रायल फरियादी साक्ष्य के लिए कई पेशियां मुकर्रर कर रहा है।

*आरोपी भाईयों से मिली धमकी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं*

पुलिस महानिर्देशक को शिकायत में बताया गया है कि-रिपोर्टकर्ता संजय पोहानी को आरोपी साजिशकर्ता भाइयों ने धमकी दी है, साक्ष्य को प्रभावित किया जा रहा है l इसकी सूचना माधवनगर के पूर्व टीआई विजय विश्वकर्मा और एसआई नवीन नामदेव को देने पर उन्होने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और अजय आनंद  के  खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी बनाकर कोर्ट में नहीं दे रहे हैं जिसके पीछे इनका दुराशय है । पूर्व टी आई विश्वकर्मा के ट्रांसफर के बाद वर्तमान थानेदार मनोज गुप्ता और एसआई बहादुर सिंह भी अपने पूर्ववर्ती एसओ के रास्ते का अनुसरण करते हुए पूरक-चालान जानबूझकर पेश नहीं कर रहे हैं, ताकि आरोपियान को ट्रायल में अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके।

*सी एम हेल्प लाईन शिकायत भी लीप-पोत दी*

संजय पोहानी ने पूरक चालान पेश नहीं करने की शिकायत सीएम हेल्प लाईन में 17 जनवरी 24 को दी। जिस पर माधवनगर पुलिस ने गुमराह करके उनकी शिकायत को कमजोर किया है।

*विवेचना में विलंब को समाप्त करवाएं एस पी रंजन*

संजय पोहानी ने एस पी को सभी शिकायतें जनवरी 24 तक पहुंचाईं थी, जिन पर कोई  प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। पूरक चालान जो कानूनन अविलंब पेश कराना था, उस दिशा में भी एसपी रंजन कुछ नहीं कर पाए। यह सब अंधेरगर्दी से संजय पोहानी दहशत में हैं कि उसकी हत्या हो सकती है जिसके जिम्मेदार व्यक्तिगत रूप से माधवनगर थाने के पूर्व व वर्तमान टीआई-एसआई  होंगे।

*अपमानजनक व्यवहार है थाने का*

संजय पोहानी बताते हैं कि-उनके आवेदनों पर माधवनगर पुलिस थाने में बुलाकर उनके साथ अपमानजनक  व्यवहार किया जाता है। सीएम हेल्पलाईन शिकायत पर ताने दिए जाते हैं कि-देखते जा आगे क्या क्या होता है और तू  कहां-कहां तक शिकायत करता है। संजय पोहानी ने साफ लिखा है कि यदि उसके साथ कुछ भी अस्वाभाविक घटना होती है तो इसकी जिम्मेदार माधवनगर  के  टीआई, एसआई होंगे।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...