सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध शराब के विरुद्ध उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब माफियाओं में दहशत का माहौल

 अवैध शराब के विरुद्ध उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब माफियाओं में दहशत का माहौल



ढीमरखेड़ा | पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्ग दर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमरियापान, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा ने अपने स्टॉफ के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निरंतर क्षेत्र मे भ्रमण एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विभिन्न स्थानों पर भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान दिनांक 28.03.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरियापान कुम्हार मोहल्ला में अर्चना बाई कुम्हार अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है जो कि बेचने की फिराक मे बैठी है, प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तस्दीकी हेतु हमराह स्टॉफ के द्वारा उमरियापान कुम्हार मोहल्ला जाकर देखा जो एक महिला अपने घर की बाड़ी में चार प्लास्टिक के डिब्बे मे कुछ भरा हुआ लिये दिखाई दी जो पुलिस को देखकर जाने लगी जिसे हमराह स्टॉफ व साक्षीगणो की मदद से रोका जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अर्चना बाई पति संतोष चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरियापान जिला कटनी का होना बताया। जिसके कब्जे मे रखे चार प्लास्टिक के डिब्बो को चैक किया जिनको खोलने पर डिब्बो मे अवैध कच्ची महुआ शराब करीबन 58 लीटर कीमती 23200 रुपये की जप्त की गई। आरोपी अर्चना बाई कुम्हार के विरुद्ध थाना उमरियापान मे अपराध क्रमांक 108 / 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। लिहाज़ा इसी तरह आरोपी गेंदाबाई पति मोती लाल कुम्हार उम्र 56 वर्ष निवासी उमरियापान के कब्जे से अवैध 08 लीटर महुआ शराब कीमती 3200 रुपये, रिंकी बाई पति हीरालाल लाल कुम्हार उर्फ मिन्टू उम्र 27 वर्ष निवासी उमरियापान के कब्जे से अवैध 12 लीटर महुआ शराब कीमती 4800 रुपये, गायत्री बाई पति संजू चक्रवर्ती उम्र 36 वर्ष निवासी उमरियापान के कब्जे से अवैध 12 लीटर महुआ शराब कीमती 4800 रुपये, राधा बाई पति हरिलाला कुम्हार उम्र 65 वर्ष निवासी उमरियापान के कब्जे से अवैध 08 लीटर महुआ शराब कीमती 3200 रुपये, इमरती बाई पति विजय कुम्हार उम्र 45 वर्ष निवासी उमरियापान के कब्जे से अवैध 12 लीटर महुआ शराब कीमती 4800 रुपये की पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। विदित हैं कि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं कार्यवाही के दौरान 620 लीटर महुआ लाहन कीमती 62000 रुपये का लाहन नष्ट किया गया। इस प्रकार आरोपीगणों के कब्जे से 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 44000 हजार रुपए की पुलिस के द्वारा जप्त की गई। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा मोहम्मद शाहिद खान, थाना प्रभारी उमरियापान सिद्वार्थ राय, कार्य. उप नि. बी.एस. मार्को, सउनि कोदूलाल दाहिया, सउनि संतोष विश्वकर्मा, कार्य. प्र. आर. योगेन्द्र सिंह, कार्य. प्र. आर. आशीष झारिया, कार्य. प्र. आर. अजय सिंह, योगेश पटैल, सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटैल, अजय तिवारी, जगन्नाथ सिंह, पंकज सिंह, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला, रोहित झारिया, संतोष दुबे की विशेष भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ

popular post

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही

 स्लीमनाबाद में लोकायुक्त का बड़ा ऐक्शन, निजी दफ्तर में 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की मेहरबानी पर उठे सवाल, अभी भी कर रहा हैं पटवारी नौकरी नहीं हुई निलंबन की कार्यवाही  कटनी |  भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें कागजों तक ही सीमित नजर आ रही हैं।ताजा मामला जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई से सामने आया है, जहां कटनी जिले के बहोरीबंद में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद जो प्रशासनिक सुस्ती देखने को मिल रही है, उसने सरकार और स्थानीय प्रशासन की नियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के मुताबिक, लोकायुक्त या किसी भी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद शासकीय सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में आरोपी पटवारी पर गाज गिरना तो दूर, प्रशासन उस पर मेहरबान नजर आ रहा है। *सीमांकन के बदले मांगी थी 'उपहार' में घूस* पूरा मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद तहसील का है।आवेदक शिवकुमार जायसवाल ने कुछ समय पहले अपनी पत...

बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी

 बड़वारा विधानसभा ग़रीबों के मसीहा और किसानों के रक्षक बनकर उभरे अंकुर दुबे, क्षेत्र में बदलाव की नई बयार, आने वाले समय के बड़वारा विधायक की दावेदारी  कटनी ।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़वारा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच तिलमन निवासी युवा और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर दुबे क्षेत्र की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प और उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों के बीच वे 'ग़रीबों के मसीहा' और 'किसानों के रक्षक' के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। *जनसेवा और सादगी बनी पहचान* तिलमन गांव के मूल निवासी अंकुर दुबे ने बेहद कम समय में बड़वारा विधानसभा के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत की है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चाहे किसानों की खाद-बीज और सिंचाई की समस्या हो, या किसी गरीब परिवार के हक की लड़ाई अंकुर दुबे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार अंकुर दुबे केवल चुनाव के समय दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़े रहने वाले ज़मीनी जनसेवक हैं। बड़वारा का भविष्य अब उनके हाथों मे...

फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत

 फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर प्रताड़ना और मनमानी का आरोप, घुघरी के स्व-सहायता समूह ने एसडीएम से की शिकायत कटनी  |  घुघरी स्थित नरसिंह स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फूड इंस्पेक्टर वंदना जैन पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में समूह की पीड़ित महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, नरसिंह स्व-सहायता समूह को उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका संचालन महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा था। महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया गया। बाद में मशीन पर अधिक लोड होने का बहाना बनाकर उसे जांच के नाम पर जब्त कर लिया गया, जिससे राशन वितरण ठप हो गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि मई और अगस्त 2025 के राशन आवंटन में विभागीय लापरवाही के कारण देरी हुई, ...