सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माधवनगर थाने में पीड़ित बुजुर्ग की बेइज्जती तीन दिन से लूट की रिपोर्ट नहीं लिखी

 माधवनगर थाने में पीड़ित बुजुर्ग की बेइज्जती तीन दिन से लूट की रिपोर्ट नहीं लिखी 



कटनी l माधवनगर थाने में तीन दिनों से एक फरियादी बुजुर्ग को अपमानित किया जा रहा है अपमानित इसलिए कि तीन दिन पहले दो अज्ञात युवक उनसे प्रणाम करने के बहाने लिपटे और जेब से पंद्रह हजार रूपये निकाल लिए जेबकटों से प्रताड़ित अपमानित बुजुर्ग जनसेवा आरक्षी केंद्र माधवनगर रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो वहाँ के हेकड़ीदार अहंकारी स्टॉफ ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखकर बुजुर्ग को उसकी औकात का अहसास करा दिया l स्मरण करा दें कि यह वही जनसेवा आश्रम ( थाना ) है जहां तीन दिन पहले एक नागरिक को सूबेदार ने धमकाया था और पुलिसकर्मी फरियादी नागरिक को डपटकर थाने से बाहर जाने के लिए कह रहे थे l  सम्भवतः एसपी के तनावमुक्त होने के नवाचार से सभी पुलिसकर्मी ताज़ादम होकर ऐसा बर्ताव बेफिक्री के साथ करने लगे हैं जिसका स्वाद सीनियर सिटीजन व आम नागरिकों को तबियत से चखाया जा रहा है l तीन दिन पहले बुजुर्ग हजारीलाल पांडे अपने गांव हरदा से अपने बेटे के घर लौटे थे जो टी आई टी कॉलोनी में रहते हैं l बस से उतरकर वो पैदल घर जा रहे थे तो उनकी रेकी कर रहे दो बाइक सवार जेबकट उनके पास पहुंचे l शादी का कार्ड घर में देकर आने की बात शुरू की प्रणाम किया लगभग लिपट गए और जेब से रूपये निकालकर चले गए l  बुजुर्ग को अपनी जेब कटने का आभास घर जाकर हुआ lउन्होंने जेब खाली पाकर माधवनगर थाने का रुख किया l थाने में स्टॉफ ने उन्हें छकाया और रिपोर्ट न लिखकर उनके संवैधानिक अधिकारों की जेबकटी कर ली l  तबसे बुजुर्ग थाने के चककर लगा रहे हैं  अपमानित हो रहे हैं और पंद्रह हजार लूटने वाले माधवनगर पुलिस के प्रति आभार प्रधान विचार रख रहे हैं l मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित सुधारान्यास कॉलोनी में ग्राम भरदा निवासी हजारी लाल पांडेय निवास करते हैं। वे प्रतिदिन की तरह गांव से खेती किसानी का काम देखकर बस से लौटे। कलेक्ट्रेट के सामने बस से उतरकर तीन दिन पहले पैदल घर जा रहे थे। एक सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा भी है कि वृद्ध के साथ में बदमाश काफी देर तक गले मिलता रहा। कभी पैर पकड़ रहा था तो कभी जेब में हाथ डाल रहा था। इसी दौरान उसने झांसा देकर जेब से रुपए निकाले  वृद्ध की जेब का शिकार किया और छोड़ दिया। वृद्ध ने घर में जाकर पूछा कि कोई कार्ड दे गया है क्या, तो पता चला कि कोई नहीं आया। इस दौरान पुत्र ने पिता से रुपए मांगे तो पिता ने कहा कि जेब निकाल लो। इससे पता चला कि रुपए गायब हो गए हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...