सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाने में झूठा केस बनवाने सूबेदार ने पुलिस को किया प्रभावित और नागरिक को अपमानित दबाव में पुलिस सहमत हुई कि - सूबेदार का नाबालिग रिश्तेदार चला सकता है बिना बीमा वाली गाड़ी

 थाने में झूठा केस बनवाने सूबेदार ने पुलिस को किया प्रभावित और नागरिक को अपमानित

दबाव में पुलिस सहमत हुई कि - सूबेदार का नाबालिग रिश्तेदार चला सकता है बिना बीमा वाली गाड़ी



कटनी l एस. पी. की पारखी दृष्टि में हुनरमंद उतरने वाली सूबेदार मोनिका खड़से ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर माधवनगर थाने में अपनी पदवी का रौब झाड़ते हुए अपने नाबालिग परिवारिक सदस्य के ऊपर बिना बीमा वाली बाइक की लाइसेंस ड्राइविंग करने के आरोप से बचाते हुए साधारण निर्दोष नागरिक पर एकतरफा एफ आई आर करवा दी जबकि वह बेचारा निष्पक्ष अथवा दोनों पक्ष पर केस दर्ज करने की अपील करता रहा।माधवनगर पुलिस ने पीड़ित पक्ष और उसके पारिवारिक सदस्यों को पुलिसिया अंदाज में अपमानित किया कारण यह था कि मैडम के नाबालिक परिजन की स्कूटी को सुधरवाने का एकतरफा दबाव उसके ऊपर बनाया जा रहा था जो एक्सीडेंट का दोषी नहीं था l शासकीय कार्य में हस्तक्षेप करने का जुर्म तो मैडम पर बनेगा नहीं और न ही अपना ड्यूटी पॉइंट छोड़कर दस किमी दूर जाकर नागरिक को धमकाने की क्रिया पर बड़े साहब कोई स्पष्टीकरण लेंगे क्योंकि वर्दी का खौफ भी तो बने रहना चाहिए l घटना सार यह है कि कल शाम को माधवनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूटी चालक ने एक बाइक से गाड़ी भिड़ा दी l गलती स्कूटी चालक की थी लेकिन वह सूबेदार के परिवार का सदस्य था इसलिए बाइक सवार पर दबाव बनाया गया कि वह स्कूटी मरम्मत का पैसा भुगतान करे l बात सुलझी नहीं और दोनों माधवनगर थाने आ गए जहां पर  बाइक सवार पक्ष इस बात पर राजी हो गया कि उसके ऊपर केस बना दो लेकिन सामने वाले पर भी दर्ज करो जो बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था , नाबालिग भी है  गाड़ी का बीमा भी नहीं है l लेकिन माधवनगर पुलिस ने उसे डपट दिया कि साले जानता है ये कौन है अपनी औकात में रहकर बात कर l इस बीच जुहला यातायात चौकी प्रभारी मोनिका खड़से माधवनगर थाने आईं और उन्होंने भी रौब झाड़ना शुरू किया l  उनके रौब में यह था कि स्कूटी मरम्मत का खर्चा दे , ज्यादा बात करेगा तो तेरे खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस बना देंगे l

*थाना भी मैडम के सुर में सुर मिलाने लगा*

बाइक सवार ने कहा कि दोनों पक्ष कि रिपोर्ट लिखिए मेरी रिपोर्ट भी लिखें कि बिना लाइसेंस वाले अव्यस्क चालक ने  जिस गाड़ी से एक्सीडेंट किया है उसका बीमा भी नहीं है l  लेकिन पुलिस ने उसे अश्लील सम्बोधनों से दहशत दे दी कि चल चल ये सब तू कोर्ट में बताना हम तेरे नौकर नहीं है कि जो तू कहेगा वह करेंगे l 

*जानवर की तरह डपटकर जाने का ईशारा किया पुलिस ने*

बाइक सवार के परिवार वाले भी कहने लगे कि हमारी भी रिपोर्ट लिखें तो माधवनगर पुलिस जो चौबीस घंटे पहले ही एसपी के  तनावमुक्त कार्यक्रम से ताज़ादम होकर ड्यूटी कर रही थी उसने परिवार वालों को थाने से बाहर जाने का इस तरह ईशारा किया जैसे कोई जानवरों को आँगन से भगाता है l

*प्रभाव में की गई एकतरफा कार्यवाही*

मैडम सूबेदार की आज्ञायों का अक्षरशः पालन करते हुए उनके प्रभाव में माधवनगर थाने ने एकतरफा कार्यवाही की lसारे कानूनों को मृतप्राय रखते हुए जनता को संदेश दिया कि -खाकी की मनमानी सर्वोच्च है, शाश्वत है - सनातन है l    

*अनुशानहीनता को बढ़ावा देगी अफसरशाही या पूछने का साहस करेगी*

एक्सीडेंट माधवनगर के क्षेत्राधिकार में हुआ , माधवनगर थाने को स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष विवेचना करने का अधिकार था , दोनों पक्षो को अपनी शिकायत रखने का अधिकार था l इस बात को जानते हुए सूबेदार मैडम ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर विवेचना में हस्तक्षेप किया, एक पक्ष के साथ पक्षपात करने के लिए माधवनगर थाने पर दबाव बनाया, अपने पद का दुरूपयोग किया , ऐसे अनुशासनहीन आचरण के प्रदर्शन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ताकि जनता के बीच क़ानून व्यवस्था के प्रति आस्था बनी रहे l उम्मीद की जानी चाहिए की एस पी इस पर संज्ञान लेंगे  क्योंकि इस घटना के आडियो वायरल हो चुके हैं और जनता पुलिस की भूमिका को लेकर आशंकित हो उठी है l

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास

 पोड़ी कला बी के लाल ने गाड़ दिए झंडे अनुज त्रिपाठी को मिली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता, मेहनत, संस्कार और लोकसेवा खाकी वर्दी में युवाओं का नया विश्वास ढीमरखेड़ा |  किसी भी राष्ट्र या राज्य की प्रगति की वास्तविक नींव उसके युवाओं के सामर्थ्य और उनके निष्ठावान प्रयासों पर टिकी होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा घोषित 'आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025' के परिणाम केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं हैं, बल्कि ये लाखों युवाओं के कठिन परिश्रम, उनके परिवारों के त्याग और उम्मीदों की एक सशक्त अभिव्यक्ति हैं।   *इसी सफलता की कड़ी में अनुज कुमार का चयन पुलिस विभाग में, क्षेत्र में उत्साह की लहर* कांस्टेबल Police  के पद पर होना यह दर्शाता है कि जब निरंतर समर्पण और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता सुनिश्चित होती है। अनुज की लगन और अनुशासन का परिचायक है। *परिवार और संस्कारों की नींव* सफलता कभी भी एकाकी नहीं होती। एक युवा जब प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह चुनता है, तो उसके पीछे उसके माता-...