सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक एवं कलेक्टर ने ड्रोन प्रशिक्षुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दी शुभकामनाएं कटनी के ड्रोन प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा में बनेंगे सहभागी प्रयागराज उत्तरप्रदेश पहुंचकर देश के अलग-अलग स्थानों में ड्रोन कंपनी द्वारा भेजे जाएगें कटनी के युवा

 विधायक एवं कलेक्टर ने ड्रोन प्रशिक्षुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दी शुभकामनाएं

कटनी के ड्रोन प्रशिक्षित युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा में बनेंगे सहभागी

प्रयागराज उत्तरप्रदेश पहुंचकर देश के अलग-अलग स्थानों में ड्रोन कंपनी द्वारा भेजे जाएगें कटनी के युवा




ढीमरखेड़ा | जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मे स्थापित अत्याधुनिक सुविधायुक्त सेंटर आफ एक्सीलेंस लैब में बेसिल के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा ड्रोन उड़ाने में महारत हासिल करने वाले 27 प्रशिक्षुओं के कार वाहन काफिले को रविवार को विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और कलेक्टर अवि प्रसाद ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, ई- गर्वर्नेंस के जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव, लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी अभिषेक भार्गव और एम.ड्रोन मल्टीफ्लेक्स ड्रोन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बेगलोर के मेनेजर मेंटीनेंस शिवराज दिददागी और असिस्टेंट इंजीनियर देबबरना भट्टाचार्जी सहित चयनित ड्रोन प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने ड्रोन कंपनी में चयनित कटनी जिले के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलेक्टर अवि प्रसाद के अभिनव पहल एवं नवाचार से जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से सफलतापूर्वक प्रोजेक्ट पंख क्रियान्वित हो रहा है। यह बडे ही सौभाग्य की बात है कि बच्चों को ड्रोन की ट्रेनिंग पूर्ण होनें के पूर्व ही रोजगार हेतु चयनित कर 27 प्रशिक्षुओं को एम-.ड्रोन मल्टीफ्लेक्स ड्रोन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी प्रयागराज ले जा रही है। विधायक संदीप जायसवाल नें शासन की योजनाओं और कलेक्टर अवि प्रसाद के नवाचार के सफल क्रियान्वयन पर उपस्थित जनों को बधाई प्रेषित की। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि प्रोजेक्ट पंख के तहत जिन 40 बच्चों को ड्रोन प्रशिक्षण प्रदान करने का काम शुरू किया गया था उसमें से सभी बच्चों को ड्रोन कंपनी ने अपने यहां चयनित किया है। आज रविवार को 27 चयनित छात्र को ड्रोन कंपनी ले गई है। तीन दिन बाद 15 प्रशिक्षुओं को और भी कंपनी ले जायेगी। ड्रोन कंपनी के प्रबंधक मेंटीनेंस शिवराज दिददागी ने बताया कि कटनी से रवाना हो रहे 26 प्रशिक्षुओं को चयनित कर उत्तरप्रदेश प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है। ये सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सहभागी बनकर पात्र वंचितों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानें का कार्य करेंगे।

*प्रतिमाह मिलेगा 22 हजार रुपए का स्टाइपेंड*

कंपनी के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुये बताया की सभी चयनित व्यक्तियों को कंपनी के ही डीजीसीए अप्रूव्ड रिमोट पायलट प्रशिक्षण संस्थान से ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतिमाह 22 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा । आने - जाने व रहने की व्यवस्था भी कंपनी की तरफ़ से की जायेगी एवं प्रतिदिवस 150 रुपये भोजन भत्ता भी दिया जाएगा ।

   *देश का पहला जिला*

कलेक्टर अवि प्रसाद के विशेष प्रयासों से शुरू निःशुुल्क ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र के प्रति जिले के युवाओं ने पहले ही दिन से पूरे उत्साह और रोमांच के साथ प्रशिक्षण के प्रति

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...