सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माधवनगर के प्रतिष्ठित प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी को करीब साढे तीन करोड की ब्लेकमेलिंग करने वाली महिला सरगना रीत बलवानी की जमानत अर्जी खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल पुलिस रिमांड में लेकर महिला सरगना से कर सकती है पूछताछ सुशील मोटवानी के अधिवक्ता सत्येन्द्र चम्पुरिया ने माननीय हाईकोर्ट में पेश किये ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य

 माधवनगर के प्रतिष्ठित प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी को करीब साढे तीन करोड की ब्लेकमेलिंग करने वाली महिला सरगना रीत बलवानी की जमानत अर्जी खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

पुलिस रिमांड में लेकर महिला सरगना से कर सकती है पूछताछ

सुशील मोटवानी के अधिवक्ता सत्येन्द्र चम्पुरिया ने माननीय हाईकोर्ट में पेश किये ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य

ढीमरखेड़ा ।  माधवनगर के प्रतिष्ठित प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी को करीब साढे 3 करोड रूपये की ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला सरगना रीत बलवानी को माननीय हाईकोर्ट जबलपुर ने जमानत अर्जी खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुशील मोटवानी के पक्षकार अधिवक्ता सत्येन्द्र चम्पुरिया ने ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य पेश कर महिला सरगना को कडी से कडी सजा देने अपना पक्ष रखा।रीत बलवानी के अधिवक्ता मनीष दत्त ने बचाव में अपनी दलील दी करीब डेढ घंटे बहस के बाद लेकिन माननीय जस्टिस विशाल धाकडे ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद आरोपी रीत बलवानी की जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिये।अब संभवत:पुलिस आरोपी महिला को रिमांड में लेकर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही हैं आपको बता दे कि माधवनगर पुलिस ने कुछ माह पूर्व विशाल नगर कपूर होटल के पीछे रायपुर निवासी रीत बलवानी  समेत लालघाटी भोपाल निवासी नीत देवानी पिता नरेश देवानी बाम्बे होटल के पीछे माधवनगर निवासी प्रताप राय सतना सिंधी कैम्प निवासी शारदा पारवानी के खिलाफ धारा 384,386,389,506बी34के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी ने माधवनगर थाने में रायपुर की महिला सरगना सहित चार लोगों पर नामजद अपराध दर्ज कराया था।

*करोडो के बैंक रिकार्ड कार भवन जेवरातों समेत विदेश की हवाई यात्राओं के साक्ष्य*

प्रापर्टी डीलर सुशील मोटवानी के पक्षकार अधिवक्ता सत्येन्द्र चम्पुरिया ने माननीय न्यायालय के समक्ष अपने पक्षकार की तरफ से ब्लेकमेलिंग का चिट्ठा पेश करते हुये बताया कि सुशील से रीत बलवानी ने 1करोड 80लाख के बैंक टांजेक्शन 70लाख का रायपुर में मकान 19लाख की कार 40लाख की एफडी 45लाख का सोना बैंकाक दुबई हवाई यात्राएं इंडिया में एक सैकडा हवाई यात्राएं महिला आरोपी ने सुशील को ब्लैकमेल करते हुये की जिसके साक्ष्य मौजूद है। सुशील ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि रीत बलवानी व उसके साथी गिरोह ने पारिवारिक सामाजिक और व्यापारिक प्रतिष्ठा को झूठे बलात्कार जैसे आरोप में फंसवाने की धमकी दी थी अपने सम्मान को बचाने के लिये ब्लैकमेलर महिला सरगना रीत बलवानी ने 3/2/2017 को 6लाख आरटीजीएस से लिये।21/2/2017 को 5लाख10हजार रूपये लिये।अन्य दिनांक को करीब 40लाख रूपये ऐंठे।एक कार आई 20 एक एक्टिवा स्कूटर एक एवेजर मोटरसाइकिल 20तोला सोना जेआर ज्वेलर्स सराफा बाजार रायपुर  से करीब एक करोड रूपये तक ऐंठ चुकी।

 *महिला ने सुशील मोटवानी को पति बनाकर बनायी फर्जी वोटर आईडी* 

  आवेदक की फर्जी पत्नी बनकर जिला कटनी मध्य प्रदेश में मोना मोटवानी पति सुशील कुमार मोटवानी के नाम से भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता फोटो पहचान पत्र में फर्जी पत्नी बनकर मतदाता पत्र वोटर आईडी कार्ड बनवाया गया है। आवेदक की अनावेदिका द्वारा हत्या करा कर उक्त फर्जी आईडी के आधार पर संपूर्ण जायदाद और बैंक का नगद धन हड़पने की मनसा है।

 *गिरोह के सदस्यों ने भी मौके का फायदा उठाकर ऐंठे रूपये और सामान*

 सुशील मोटवानी ने पुलिस शिकायत में बताया था कि ब्लैकमेंलिग की सरगना रीत बलवानी के गिरोह सदस्य प्रताप राय कई बार शराब पीने रूपये ले गये।शारदा पारवानी ने नारायण दास घनश्याम दास के यहां से 40हजार के चादर कपडे ब्लैकमेंलिग कर ऐंठे।नीत देवानी लाखों रूपयों की मांग कर रीत बलवानी को संरक्षण दे रहा है।खेम्या बाधवानी रीवा निवासी की पुत्री खुशबू बाधवानी संजू बाधवानी ने पलंग कुर्सी पैसा की मांग की।सतना निवासी शारदा पारवानी की पुत्री एडीएम निवासी नेहा ने कई बार ब्लैकमेंलिग कर 10-10हजार रूपये लिये।सुशील ने पुलिस को बताया कि उनका कर्मचारी राहुल बाधवानी ने पैसा पहुंचाया।ब्लैकमेलरों के पूरे तथ्य और साक्ष्य उनके पास मौजूद है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...