सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चेकपोस्ट नाकों से गायब होना 5 कर्मचारियों को पड़ा महगा कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

 चेकपोस्ट नाकों से गायब होना 5 कर्मचारियों को पड़ा महगा

कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

 कटनी  - चेकपोस्ट नाकों में डियूटी पर तैनात कर्मचारियों को गायब रहना पडा महंगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चेकपोस्ट नाकों की निगरानी का दायित्व निभाने कर्मचारियों की डियूटी लगाई थी। लेकिन श्रद्धा वेयर हाउस पीरबाबा में स्थापित चेकपोस्ट में डियूटी पर तैनात पांच कर्मचारी अपने कर्तव्यों से नदारत पाये गए। कलेक्टर ने इन सभी पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो कार्यदिवसों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है उनमे नगर निगम कटनी के राजस्व उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार परौहा, पशु चिकित्सालय कटनी के ए.व्ही.एफ.ओ राकेश कुमार कुशवाहा और वन विभाग के वनरक्षक कमल कुमार दुबे तथा पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक वहाब खान तथा प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे शामिल है। वन रक्षक कमल कुमार दुबे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर ने जहां वन मंडल अधिकारी को पत्र लिखा है वहीं चेकपोस्ट नाका से गायब रहे सहायक उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया है। ये सभी कर्मचारी पीरबाबा चेकपोस्ट से 29 अक्टूबर की रात्रि 9ः15 बजे से 31 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे तक सी.सी.टीवी कैमरों के रिकार्डेड फुटेज की जांच के दौरान गायब पाये गए।कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन कर्मियों द्वारा निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में रूचि नहीं लेने और लापरवाही बरतनें पर नाराजगी व्यक्त की है और संतोष जनक जवाब नहीं दिये जाने की स्थिति पर एकपक्षीय कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी हैं।उल्लेखनीय है कि जिले में स्थापित सभी चैकपोस्ट नाके सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी में है और इन सभी चेक पोस्ट नाकों पर होने वाली हर गतिविधि की जिला स्तर पर स्थापित जिला स्तरीय वेबकास्ट व्यूइंग कंट्रोल रूम की टीम द्वारा चेक पोस्टों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाती है। जिसमें चेकपोस्ट नाकों पर तैनात कर्मचारियों सहित नाकों से गुजरने वाले हर व्यक्ति और वाहनों की भी 24 घंटे निगहबानी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...