सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ड्रोन प्रशिक्षण देकर युुवाओं के हौसलों को उड़ान देने की पहल करने वाला कटनी देश का पहला जिला प्रोजेक्ट पंख से कटनी के युवा ड्रोन तकनीक में होंगे सिद्धहस्त जिले के युवाओं को ड्रोन तकनीक में दक्ष करने कलेक्टर अवि प्रसाद का अभिनव नवाचार है प्रोजेक्ट पंख

 ड्रोन प्रशिक्षण देकर युुवाओं के हौसलों को उड़ान देने की पहल करने वाला कटनी देश का पहला जिला


प्रोजेक्ट पंख से कटनी के युवा ड्रोन तकनीक में होंगे सिद्धहस्त


जिले के युवाओं को ड्रोन तकनीक में दक्ष करने कलेक्टर अवि प्रसाद का अभिनव नवाचार है प्रोजेक्ट पंख



 

ढीमरखेड़ा -  दुनिया भर में ड्रोन तकनीक के उपयोग का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कटनी जिले ने भी ड्रोन तकनीक के अभिनव नवाचार को अपनाकर युवाओं के लिए सृजन और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से भविष्य निर्माण के लिए प्रोजेक्ट पंख के तहत जिले के युवाओं को ड्रोन के विविध उपयोगों एवं तकनीकी कौशल का आधारभूत प्रशिक्षण देकर तकनीक की मुख्य धारा मे जोड़ने की अनूठी पहल की है। कलेक्टर अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिले में लागू होने जा रहे प्रोजेक्ट पंख से युवाओं को तकनीक के क्षेत्र में नई और ऊॅंची उडान का हौसला मिलेगा । कटनी जिले को ड्रोन सेक्टर में प्रशिक्षित मानव संसाधन का हब बनाने की दिशा में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किया जा रहा यह अभिनव प्रयास है। ऐसा करने वाला कटनी प्रदेश ही बल्कि नहीं देश का संभवतः पहला जिला है। जहां जिला खनिज प्रतिष्ठान और ई- गवर्नेंस समिति की सहभागिता से यह नवाचार किया जा रहा है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट पंख के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के बहुआयामी अवसरों हेतु पूर्णतः तैयार रखने हेतु एक ऐसी बहुउद्धेशीय योजना की जरूरत महसूस की गई जिससे युवाओं को न केवल ड्रोन तकनीक का आधारभूत प्रशिक्षण मिले, बल्कि इंड्रस्ट्री की जरूरत के मुताबिक उन्हे इस क्षेत्र मे कार्य करने हेतु प्रेरित करने का भी माध्यम बन सके। इसके लिए जिले में उच्च गुणवत्ता युक्त, आधुनिक संसाधनों से लेस ड्रोन लैब व क्लास रूम भी तैयार कराया जायेगा। 


8 सितंबर से किया जा सकेगा आवेदन


प्रोजेक्ट पंख के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके,न्यूनतम 12वीं एवं समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और ड्रोन क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु युवा इस  प्रशिक्षण हेतु 8 सितंबर 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।  आवेदक को कटनी जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। 

 

इन चार स्थानों पर दे सकेंगे आवेदन


  प्रोजेक्ट पंख के तहत इच्छुक आवेदक अपनें आवेदन चार स्थलों पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, शासकीय महिला महाविद्यालय एवं शासकीय तिलक कॉलेज कटनी से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर भरे हुए आवेदन इन्ही निर्धारित स्थानों में दस्तावेजों सहित जमा कर सकेंगें। प्राप्त आवेदनों को क्रमवार कर प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर बैच तैयार करने का कार्य जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। समिति द्वारा चयनितों को ही प्रशिक्षण दिया जायेगा। 


सौ दिवसीय होगा प्रशिक्षण


प्रोजेक्ट पंख के तहत छात्रों को 100 दिवसों के नियमित क्लासरूम प्रशिक्षण के माध्यम से ड्रोन तकनीक की आधारभूत जानकारी, डीजीसीए द्वारा जारी ड्रोन रुल और दिशा - निर्देशों की विस्तृत जानकारी, ड्रोन असेंबलिंग और डिस-असेंबली लेवल का लाइव प्रैक्टिकल सेशन, एयरोडायनामिक्स एवं ड्रोन उड़ान के मूलभूत सिद्धांत, ड्रोन की बनावट एवं उसके विभिन्न पार्ट्स, ड्रोन की संरचना, मरम्मत एवं रखरखाव का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही साथ प्रैक्टिकल सेशन में ड्रोन उड्यन के हैण्ड्सऑन सेशन आयोजित कराये जाएंगे । 


डी.एम.एफ मद से 1 करोड रूपये की मंजूरी


कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रोजेक्ट पंख के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से करीब एक करोड़ रूपये की शासकीय मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत कुल 485 छात्रों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु प्रति छात्र 20 हजार 580 रूपये  व्यय होगा। जिसके तहत उच्च कोटि का क्लास रूम एवं हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु तकनीकी क्रियांवयन एजेंसी के रूप में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड़ नई दिल्ली की सेवाएं ली जाएंगी, जो कि प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षण संचालन, अनुभवी प्रशिक्षक, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास का निर्माण, लैब निर्माण, ड्रोन एवं आवश्यक अन्य वस्तुओं की उपलब्ध्ता हेतु उत्तरदायी होगी। इस दौरान सी.ई.ओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, अवधेश पंडित जनरल मैनेजर एवं सेक्रेटरी टू द बोर्ड बेसिल नई दिल्ली, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की मिनी रत्न पीएसयू ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंस्ल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड  नई दिल्ली एवं जिला ई गवर्नेस प्रबंधक सौरभ नामदेव की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...