सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर अवि प्रसाद ने किया जिला एवं विधानसभा स्तरीय एमसीसी टीम का गठन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

 कलेक्टर अवि प्रसाद ने किया जिला एवं विधानसभा स्तरीय एमसीसी टीम का गठन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश



ढीमरखेड़ा । विधानसभा निर्वाचन 2023, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी किए जाने की तिथि से ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो जायेगी। 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद  ने आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने एवं संपत्ति विरुपण अधिनियम के अतर्गत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय एमसीसी टीम का गठन किया है।


 जिला स्तरीय टीम


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार गठित जिला स्तरीय टीम का अध्यक्ष श्रीमती साधना परस्ते अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी एमसीसी को नियुक्त किया गया है। इसके अतरिक्त टीम में चार सदस्यों श्री मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विनोद कुमार शुक्ल आयुक्त नगरनिगम, आरके बघेल जिला आबकारी अधिकारी, विमलेश गुप्ता अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।


विधानसभा स्तरीय गठित टीमें


 कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा बड़वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 12 शहडोल हेतु गठित टीम में श्रीमती विंकी ऊईके अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं आरओ बड़वारा को टीम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गठित टीम में 8 सदस्यों उमराव सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वारा, मनीष शुक्ला तहसीलदार बड़वारा,अजय मिश्रा तहसीलदार ढीमरखेड़ा,आशीष कुमार चतुर्वेदी नायब तहसीलदार उमरियापान, यजुवेंद्र सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, केके पांडे सीईओ जनपद पंचायत बड़वारा, मोहम्मद शाहिद खान निरीक्षक थाना ढीमरखेड़ा सहित अनिल यादव उपनिरीक्षक थाना बड़वारा को नियुक्त किया गया है।


विधानसभा विजयराघवगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 8 खजुराहो हेतु गठित टीम में श्रीमती महेश मंडलोई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं आरओ विजयराघवगढ़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गठित टीम में 11 सदस्यों उमराव सिंह कृष्णपाल सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़, वी के मिश्र  तहसीलदार ,नितिन पटेल प्रभारी तहसीलदार ,प्रसन्न कुमार  वर्मा नायब तहसीलदार उमरियापान, केके पांडे  सीईओ जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ अतिरिक्त प्रभार,  नगर परिषद विजयराघवगढ़,बरही, कैमोर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामावतार पटेल, धर्मेंद्र शर्मा,मनोहर बिंझवार, निरीक्षक थाना विजयराघवगढ़ अनूप सिंह ठाकुर सहित निरीक्षक थाना बरही एवं कैमोर अरविंद चौबे व सुदेश सुमन को नियुक्त किया गया है।


कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मुड़वारा संसदीय क्षेत्र 8 खजुराहो हेतु गठित टीम का अध्यक्ष निधि सिंह गोहल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं आरओ मुड़वारा को नियुक्त किया जाकर टीम में सदस्य के रूप में 10 अधिकारियो को दायित्व सौपे गए है। 

इसी तरह बहोरीबंद संसदीय क्षेत्र 8 खजुराहो हेतु गठित टीम का अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं आरओ बहोरीबंद को नियुक्त करते हुए टीम में 9 अधिकारियो को सदस्य के रूप में रखा गया है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने गठित टीमों के अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...