सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस पार्टी ने मनाया आदिवासी दिवस एवं किया कार्यकर्ता सम्मेलन

 रिपोर्टर सुशील मिश्रा - 99813 03484

कांग्रेस पार्टी ने मनाया आदिवासी दिवस एवं किया कार्यकर्ता सम्मेलन   


 उमरियापान  ।   ढीमरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में माही मैरिज गार्डन चंडी माता उमरियापान  में विश्व आदिवासी दिवस  मनाया गया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया  । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटनी जिला के प्रभारी रमेश चौधरी संगठन प्रभारी एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ग्रामीण करण सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक विजयराधवेंद्र सिंह,  पूर्व विधायक निशिथ पटेल जिला महिला अध्यक्ष माधुरी जैन महिला नेत्री प्रमिला मरावी महिला ब्लॉकअध्यक्ष राजुल जैन की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया  ।  जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या पर आदिवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया एवं आगामी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई ।  कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगान हुआ इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा अध्यक्ष आनंद मिश्रा द्वारा की गई एवं मंच संचालन सिद्धार्थ दीक्षित के द्वारा किया गया । सभी कांग्रेस जनों ने अपने अपने ओजस्वी वक्तव्य के विषय में गंभीर चर्चा एवं विचार व्यक्त किया  । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारी उत्सुकता एवं जोश देखा गया सभी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक के कार्यों से कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं एक स्वर में उनके नेतृत्व में पुनः चुनाव लड़ने के लिए संगठन को हरी झंडी कार्यकर्ताओं ने संगठन प्रभारी को प्रदान की  ।  जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को विशेष महत्त्व देने की बात रखी वहीं संगठन प्रभारी रमेश चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताया, पूर्व विधायक पटेल ने कांग्रेस के इतिहास से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया, क्षेत्रीय  विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस तरह से सरकार न होने की दशा में विधायक की बातों को अधिकारीयों अनसुना किया जाता है उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनते हैं और मैं पुनः विधायक बनकर आता हूं तो अधिकारियों के द्वारा जो भ्रष्टाचार किया है उसका खुलासा भी करेंगे  । कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, रविंद्र बाजपेई, सुखदेव चौरसिया, आनंद मिश्रा, विराट पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी, अटल ब्यौहार, वंसस्वरूप चौरसिया, गंगाराम मिश्रा,राधेश शर्मा अमित गर्ग, मोहनलाल चौरसिया, परशुराम मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, हरिशंकर मिश्रा, विजय दुबे, निरंजन खटीक, नीरज राय, बृजभूषण, स्वतंत्र चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सिद्दार्थ दीक्षित, मोनू राय, अश्वनी राय, राजेश पटेल, जगमोहन हल्दकार, गंगाराम मिश्रा, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेई, सत्तू सोनी, रंजीत सिंह, सुनील सिंह बघेल,अनंतरामगर्ग, भजन बर्मन, हारुन मोहम्मद, हुकुम सिंह,राजाराम पटेल रमाकांत तिवारी छत्रपाल सिंह, दीनू सिंह मनोज पटेल सुनील राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों एवं आदिवासियों की उपास्थित रहे  । कार्यक्रम का संचालन सिद्दार्थ दीक्षित एवं आभार व्यक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने किया  ।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...