सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं कलेक्टर रैली में हुए शामिल

 तिरंगामय हुआ कटनी शहर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई विशाल भव्य रैली

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं कलेक्टर रैली में हुए शामिल

ढीमरखेड़ा |  देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश एवं प्रदेश के साथ- साथ जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय पर मिशन चौक से पैदल रैली शनिवार को निकाली गई। रैली में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अवि प्रसाद, महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकली रैली में हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन- जन तक पहुंचाया। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया। रैली जिला मुख्यालय पर मिशन चौक से, आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, सुभाष चौक, अहिंसा चौराहा होते हुए वापस मिशन चौक पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। रैली के समापन पर सभी से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहरानें का आग्रह किया गया।रैली में सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, नगर निगम आयुक्त विनोद कुुमार शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, प्राचार्य शासकीय तिलक कॉलेज डॉ सुधीर खरे, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद तेजसिंह केशवाल, सहित पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, नगर निगम के पार्षदों एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समूह की महिलाए, आंगनबाडी कार्यकर्ता, शिक्षक -शिक्षिकाए, एन.एस.एस, एन.सी.सी के छात्र-छात्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...