सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षित रखने हेतु समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा लगाया विधिक साक्षरता शिविर

 बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षित रखने हेतु समाजसेवी व अधिवक्ता  रेखा अंजू तिवारी द्वारा लगाया विधिक साक्षरता शिविर 

ढीमरखेड़ा - मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार कटनी जिला सत्र प्रधान न्यायधीश धरमिंन्दर र्सिंह राठौर जी के निर्देशानुसार छात्र छात्राओं के यौन उत्पीड़न रोकने एवं उन्हें सुरक्षित रखने हेतु समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा माधव नगर में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव माननीय न्यायधीश निलेश कुमार जीरैती एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी माननीय अनुज चंदसोरिया  जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अपर्णा अग्निहोत्री ने की कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव माननीय न्यायधीश निलेश कुमार जीरैती द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षित रखने हेतु कहा कि, यदि कोई व्यक्ति किसी बालक एवं बालिका के साथ बेड टच कर गलत तरीके से कार्य करने का प्रयास करता है तो शीघ्र ही इसकी जानकारी सबसे पहले अपने माता-पिता एवं शिक्षक को जरुर बतायाए जिससे अपराध को शुरुआत में ही रोका जा सके, और बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी दी और कहा कि हमेंशा आप मोबाइल पर ज्ञानवर्धक जानकारी देखने का प्रयास करे इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया जी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ साथ कानूनी संबंधित विधिक जानकारी भी होने का प्रयास हमेंशा करना चाहिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी उक्त अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा छात्र छात्राओं को स्वयं की आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षित रखने हेतु स्वयं के पास उपलब्ध संसाधनों जैसे मोबाइल, पेन,  क्लिप,हाथों के नाखूनों के द्वारा कैसे बचा जा सकता है उससे संबंधित जानकारी देते हुए कुछ मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन छोटे बच्चों से संबंधित नंबर चाइल्ड लाइन 1098,घरेलू हिंसा महिला अधिनियम,1090,एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 15100 पर निशुल्क सहायता प्राप्त करने हेतु अन्य विभाग 181,तथा 100 नंबर डायल कर निशुल्क सहायता अवश्य ही प्राप्त करें और दूसरों को भी जानकारी दें इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा माइनर उत्पीड़न संबंधित नुक्कड़ नाटक रोकने का संदेश दिया गया और नशा करने वाले का अतं कैसा होगा इससे संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सलभ शुक्ला द्वारा किया गया और उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों और बच्चों का आभार व्यक्त शिक्षिका श्रीमती संध्या बेन द्वारा किया गया इस अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग विद्यालय की वर्षा गौतम, रामवति टुडहा, अनामिका डोगरें, समिधा त्रिपाठी, परवीन खान, अश्विनी विश्वकर्मा, विवेक तिवारी सहित सभी छात्र छात्राओं की उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ  ।

                    


टिप्पणियाँ

popular post

सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत

 सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद हैं भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड , बहोरीबंद आजीविका मिशन में करोड़ों रूपये का घोटाला आया सामने, जिपं सीईओ से हुई शिकायत    कटनी ।  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बहोरीबंद विकासखंड में संचालित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत में तत्कालीन विकासखंड सहायक प्रबंधक तौफिक अहमद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम स्लीमनाबाद स्थित ममता संकुल स्तरीय संगठन के बैंक खाते क्रमांक 3790886493 से विभिन्न व्यक्तियों/अन्य बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने इन लेन-देन की जांच की मांग की है और तौफिक अहमद की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि आजीविका गतिविधियों के लिए उछऋ को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोग में निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में लगभग 18.24 लाख के कथित ट्रांसफर का उल्लेख है। इसके अलावा एक अन्य बिंदु में उछऋ खाते से लगभग 1.15 करोड़ से अधिक राशि ट्...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...

एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप

 एक विक्रेता, कई दुकानें तहसील ढीमरखेड़ा में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल सहकारिता एवं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एक विक्रेता पर दो-तीन नहीं बल्कि चार दुकानों में वितरण का दबाव बनाने के आरोप ढीमरखेड़ा ।  तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को लेकर एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता एवं खाद्य विभाग से जुड़े जिम्मेदारों द्वारा एक ही विक्रेता पर दो, तीन यहां तक कि चार अलग-अलग उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण का कार्य संभालने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक विक्रेता से कई दुकानों का संचालन किस नियम और किस आदेश के तहत कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में विक्रेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित रहती है। ऐसे में यदि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक दुकानों का वितरण कार्य सौंपा जा रहा है तो इसके पीछे सक्षम अधिकारी का आदेश, निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन होना आवश्यक है। क्षेत्र में इसी बिंदु को लेकर चर्चाएं तेज हैं...