सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिवनी हवाला लूट कांड के दायरे में आए बड़े अधिकारी; हॉक फोर्स डीएसपी पंकज मिश्रा सहित तीन गिरफ्तार, कटनी – सतना हवाला और सट्टा नेटवर्क से भी जुड़ रहा कनेक्शन

 सिवनी हवाला लूट कांड के दायरे में आए बड़े अधिकारी; हॉक फोर्स डीएसपी पंकज मिश्रा सहित तीन गिरफ्तार, कटनी – सतना हवाला और सट्टा नेटवर्क से भी जुड़ रहा कनेक्शन



भोपाल ।  सिवनी हवाला लूट कांड का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।  इस प्रकरण के तार कटनी के हवाला और सट्टा कारोबारियों से पहले ही जुड़ गया था। वहीं सतना तक भी लिंक मिलने की बात सामने आई थी। अब लगभग 2.96 करोड़ रुपए की हवाला रकम लूट के इस मामले में बड़े पुलिस अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इस पूरे मामले में हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इसके अलावा जबलपुर क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

*कैसे जुड़ते गए तार*

जांच के अनुसार हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी ने सबसे पहले सूचना प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी को दी। प्रमोद ने यह जानकारी डीएसपी पंकज मिश्रा तक पहुंचाई। इसके बाद डीएसपी ने तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडे को रेड कार्यवाही , जो वर्तमान में इसी मामले में जेल में हैं। जिसने पूरे लूट कांड को अंजाम दिया। वहीं रेड में बरामद करोड़ों की राशि की कथित बंदरबांट ही इस पूरे षड्यंत्र का केंद्र मानी जा रही है। अब जांच में नए खुलासे बताते हैं कि बरामद हवाला रकम का कनेक्शन कटनी के हवाला कारोबारियों और सट्टा नेटवर्क से भी था, जिससे आगे सतना तक की लिंकिंग सामने आ रही है।

*देर रात डीएसपी की गिरफ्तारी*

सिवनी पुलिस टीम ने सोमवार देर रात बालाघाट के कंसगी में तैनात हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया।

इससे पहले जबलपुर क्राइम ब्रांच दो आरोपियों प्रमोद सोनी और पंजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर सिवनी ला चुकी थी। कटनी और सतना के हवाला सट्टा नेटवर्क से जुड़ रहे तार इस मामले को और गंभीर बना रहे हैं, और संकेत मिल रहे हैं कि पुलिस विभाग के और नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

टिप्पणियाँ

popular post

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी

 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए सीईओ बने श्री कृष्णकांत पांडे, शुक्रवार को संभाला कार्यभार, शासन की तबादला सूची के अनुपालन में हुई पदस्थापना, निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी को जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी कटनी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुपालन में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जनपद पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों के पालन में श्री पांडे ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। *ग्रामीण विकास कार्यों पर रहेगी नजर* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों...

रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 रेत माफिया मनोज बागरी पर भी हो सख्त कार्रवाई, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा पुलिस से ग्रामीणों को उम्मीद क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी रेत परिवहन पर उठे सवाल, आखिर कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई ढीमरखेड़ा ।  क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस द्वारा समय-समय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में रेत का परिवहन धड़ल्ले से जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर मनोज बागरी के कथित रेत कारोबार की भी जांच कराए जाने और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुलिस अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है, तो इस कारोबार से जुड़े कथित संचालकों और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच रही है? अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सिलौड़ी चौकी पुलिस और ढीमरखेड़ा थाना पुलिस पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस केवल वाहन पकड़ने तक सीमित न रहकर रेत के अवैध कारोबार की पूर...

पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता

 पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना, लोगों में बढ़ी चिंता ढीमरखेड़ा ।  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी खुर्द में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में तरियां घाट और स्कूल घाट के बीच स्थित ग्राउंड के पीछे मगरमच्छ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बीच मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सतर्कता का माहौल बन गया।लोगों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र या घाट के आसपास मौजूद रहता है, तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से घाट के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करे और मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की...