सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण पंजीबद्ध

 बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण पंजीबद्ध



कटनी |  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाए जाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही अनवरत जारी है। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देशों के अनुपालन में अभियान के तहत वृत्त बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम निटर्रा, करहिया, बिलहरी, मतवारी में दबिश दी गई। दबिश की कार्यवाही में 15 पाव देशी मदिरा और दो लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 195 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्‍त किया गया। जब्‍त सामग्री की कीमत 30 हजार 600 रुपए है। कार्यवाही के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत चार प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

*हाईवे के समीप ढाबों की सघन जांच*

आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी की टीम द्वारा पिपरौध, तेवरी एवं स्लीमनाबाद नेशनल हाईवे के समीप ढाबों पर सघन जांच अभियान चलाया जाकर एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि विशेषकर रात के समय ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान व अवैध शराब विक्रय संबंधी कोई भी ऐसी गतिविधि संचालित न की जावे। कार्यवाही में आबकारी वृत बहोरीबंद प्रभारी, आबकारी उप निरीक्षक केशव उइके, वृत स्लीमनाबाद प्रभारी, उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य आबकारी स्टाफ कार्यवाही के दौरान मौजूद रहा। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने  बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों में विभाग की टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। वृत प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में सघन जांच की जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...