सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रगति लाने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण, श्री कोरी ने एसआईआर कार्य की ऑनलाइन प्रगति में तेजी लाने दिए निर्देश,स्कूल पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी

 जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रगति लाने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण, श्री कोरी ने एसआईआर कार्य की ऑनलाइन प्रगति में तेजी लाने दिए निर्देश,स्कूल पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी



कटनी |  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर  बीएलओ का कार्य संपादित कर रहे ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को जरूरी निर्देश दिए जाने का क्रम जारी है। गुरुवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत सरसवाही, भूला, पड़रभटा, सरसवाही, कनोजा, पौनिया, सैलारपुर एवं अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंच कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को बढ़ाने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन कार्य में तेजी लाने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं पंचायत समन्वय अधिकारी को दिए। श्री कोरी ने ग्राम पंचायत पड़रभटा के सचिव के अनुपस्थित रहने एवं सेलारपुर के ग्राम रोजगार सहायक द्वारा कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने एवं लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 

*कनौजा में प्रगतिरत नवीन पंचायत भवन का निरीक्षण*

इस दौरान जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कोरी ने ग्राम पंचायत क़नौज़ा में निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत नवीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।

*मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी, पाठ्य पुस्तकों का वितरण होना नहीं पाया*

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ ने माध्यमिक शाला कनौजा पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों और  मध्यान्ह भोजन की मात्रा, गुणवत्ता और परोसे जाने की टाइमिंग के विषय में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षक बनकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया और सवाल पूछे। श्री कोरी ने बच्चों से मन लगाकर लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने को कहा। उन्हें माध्यमिक शाला कनौजा के प्रधानाध्यापक ने बताया गया कि कक्षा पहली की हिन्दी एवं सातवीं कीअंग्रेजी की कुछ पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं हुआ है। सीईओ श्री कोरी ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान करने को कहा। इस दौरान पंचायत समन्वय अधिकारी नरेश परोहा, उपयंत्री मनीष हल्दकार,सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...