सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्‍टर ने ढीमरखेड़ा के गांवों में पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का किया औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

 कलेक्‍टर ने ढीमरखेड़ा के गांवों में पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का किया औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश



कटनी  |  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शनिवार को अपने विकासखंड ढ़ीमरखेड़ा के भ्रमण के दौरान विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के ग्राम पान उमरिया, बिहरिया और ठिर्री पहुचकर बूथ लेवल अधिकारियों से निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और ग्रामीणों तथा मतदाताओं से चर्चा कर इस कार्य में बीएलओ के साथ सहयोग करने की बात कही।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उमरियापान के झंडा बाजार में मतदान केन्‍द्र क्रमांक 180 के बीएलओ सुभाषचन्‍द्र गुप्‍ता को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। वहीं मतदान केद्र क्रमांक 182 के बीएलओ सुदामा दुबे, जुबेदा बी का विवरण बीएलओ ऐप में डिजिटाइज करते मिले। इस मौके पर मौजूद बीएलओ सुपरवाईजर दिलीप वाजपेयी मौजूद रहे। कलेक्‍टर ने मतदान केन्‍द्र क्रमांक 183 के बीएलओ रामनारायण पटेल और मतदान केन्‍द्र क्रमांक 187 के बीएलओ शिव कुमार मरावी और मतदान केन्‍द्र क्रमांक 211 के बीएलओ श्रवण पटेल से भी गांव में औचक पहुंचकर गहन पुनरीक्षण कार्य में अब तक किये गये कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।इसके बाद कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ढ़ीमरखेड़ा एसडीएम कार्यालय में बीएलओ के साथ बैठक के दौरान एसडीएम और जनपद पंचायत के सीईओ एवं तहसीलदार को एसआईआर के कार्य में जुटकर आपसी समन्‍वय से कार्य करने की हिदायत दी। उन्‍होंने कहा कि आवश्‍यकता पड़ने पर बीएलओ के सहयोग के लिये पटवारी, सचिव और जीआरएस की भी मदद ली जाये।

*आरोग्य मंदिर का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम पंचायत के बिहरिया के आयुष्मान आरोग्‍य मंदिर में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और यूविन एप पर टीकाकरण के डाटा का अवलोकन किया । इस दौरान सीएचओ दीपक कुमार रजक और प्रभारी स्‍वेता मल्‍होत्रा ने बताया कि हाई रिस्‍क गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच होती है। मौके पर मौजूद सरपंच छवि गौतम ने आरोग्‍य मंदिर से बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवायें मिलने की जानकारी कलेक्‍टर को दी।

*कलेक्‍टर ने बच्‍चों से कहा स्‍कूल जाते हो*

आयुष्‍मान आरोग्य मंदिर बिहरिया ढ़ीमरखेड़ा का औचक निरीक्षण करने के बाद बाहर निकले कलेक्‍टर को हैण्‍डपम्‍प में दोपहर को नहा रहे 3 बच्‍चे दिखे। जब कलेक्‍टर ने बच्‍चों से पूछा- स्‍कूल जाते हो। बच्‍चों ने बताया कि हां, वो एकीकृत माध्‍यमिक शाला बिहरिया में पढ़ने जाते हैं। इन बच्चों में अनुराग कक्षा 4 और पवन सिंह ठाकुर एवं धनराज सिंह कक्षा 6 में पढ़ते हैं। कलेक्टर ने छात्रों से पूछा खेलने कहां जाते हो। इस पर बच्‍चों ने कहा कि गांव में मैदान है। उन्‍होंने बच्‍चों से पढ़ाई के विषय में भी पूछा और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करिये।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...