सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंदिर के पास अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 मंदिर के पास अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई



ढीमरखेड़ा  |  कटनी जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में ढीमरखेड़ा पुलिस ने 21 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक लोहे का धारदार बका लेकर संदेहास्पद स्थिति में खड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना ढीमरखेड़ा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।पकड़े गए आरोपी की पहचान रतल लाल उर्फ लल्लू पटेल, पिता ताराचंद पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सारगंपुर थाना ढीमरखेड़ा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार बका बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 504/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रतल लाल उर्फ लल्लू पटेल एक आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ ढीमरखेड़ा थाने में पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हनुमान मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास हथियार लेकर खड़े आरोपी की समय रहते गिरफ्तारी से किसी भी संभावित घटना को रोका जा सका। 

*पुलिस टीम की विशेष भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार तथा आरक्षक दीपक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित कार्रवाई, सटीक सूचना और समय पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के मनोबल को भी कमजोर करने में अहम मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...