सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में होगी अटल ई- सेवा केंद्रों की स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर को अटल ई- सेवा केंद्र के नाम से जाना जाएगा, संचालन एवं व्यवस्था हेतु जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश

 जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में होगी अटल ई- सेवा केंद्रों की स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर को अटल ई- सेवा केंद्र के नाम से जाना जाएगा, संचालन एवं व्यवस्था हेतु जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश



कटनी  |  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में अटल ई-सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर, CSC) की स्थापना की जाएगी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सुचारू संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु पत्र लिखकर निर्देशित किया है।

*ग्राम पंचायत स्थान उपलब्ध कराएगी*

सुश्री कौर द्वारा जारी पत्र के मुताबिक अटल ई- सेवा केंद्र के सुचारू संचालन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, ई पंचायत कक्ष अथवा अन्य शासकीय भवन में ग्राम पंचायत द्वारा स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। अनुबंध और तय शर्तों के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

*ग्रामवासियों को निर्धारित दरों पर मिलेगी सुविधा*

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि अटल ई- सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर केंद्र संचालन हेतु ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड से अधिकृत वीएलई द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दरों पर गवर्नमेंट तो सिटिजन सर्विसेज, गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट, बिजनेस टू कंज्यूमर और बिजनेस टू बिजनेस इत्यादि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अटल ई-सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर ) के संचालन से ग्राम पंचायत कार्यालय समय पर खुलना सुनिश्चित होंगे तथा ग्रामीण जनों के आवश्यक कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर ही संपन्न हो सकेंगे।

टिप्पणियाँ

popular post

5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई कटनी ।  भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे। *चार बार कराया सीमांकन, फिर भी अटका रखी थी रिपोर्ट* इस पूरी कार्रवाई के पीछे पीड़ित की लंबी प्रताड़ना की कहानी है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका था। बताया गया है कि पीड़ित ने पटवारी से चार बार सीमांकन करवाया, लेकिन पटवारी साहब हर बार बिना 'सेवा-पानी' के ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को राजी नहीं थे। रिपोर्ट दबाकर बैठना और किसान को दौड़ाना, पटवारी की आदत बन चुका था। अंत में परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। *लोकायुक्त के जाल में फंसे पटवारी साहब* जबलपुर लोकाय...

ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में

 ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब महिमा रघुवंशी के हाथों में कटनी | कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिमा रघुवंशी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने औपचारिक रूप से ढीमरखेड़ा थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई थाना प्रभारी के रूप में महिमा रघुवंशी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। महिमा रघुवंशी की नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, अपराध न...

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

 हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक श्री सिंह, विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश कटनी  |  शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमं...