सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व बलिदान दिया, जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम ढीमरखेड़ा में हुआ आयोजित, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण को लोगों ने देखा और सुना

 जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व बलिदान दिया, जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम ढीमरखेड़ा में हुआ आयोजित, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण को लोगों ने देखा और सुना



कटनी |  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को देश के समक्ष लाने का अभियान चलाया है। आज पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व बलिदान दिया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शक है और हम उन्हें हृदय से स्मरण और नमन करते हैं। यह बात धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिले के विकासखंड ढीमरखेड़ा के महात्‍मा गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कही। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम में दिए संबोधन को वर्चुअली देखा और सुना। कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्‍य कविता पंकज राय और दुर्गा पारस पटेल, अटल वाजपेयी सहित महेन्‍द्र कोरी, एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि गोहल, पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विमल चौरसिया, जनपद पंचायत सीईओ यजुवेन्‍द्र कोरी मौजूद रहे। विधायक श्री सिंह ने कहा है कि जल, जंगल और जमीन का अधिकार जनजातीय समाज का मूल अधिकार है। इसे अंग्रेज उनसे छीनना चाहते थे। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार, अनाचार के खिलाफ जनजातीय समाज को खड़ा किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्‍होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष व्‍यर्थ न जाये, इसलिए उनके आदर्शों का अनुसरण करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान और समग्र विकास के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। शहडोल सांसद प्रतिनिधि श्री पद्मेश गौतम ने भगवान बिरसा मुंडा के व्‍यक्तित्‍व व कृतित्‍व पर विस्‍तृत प्रकाश डाला। वहीं जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि मातृ भूमि की रक्षा के लिये भगवान बिरसा मुंडा का समर्पण भाव नमन योग्‍य है।जिला पंचायत की सीईओ ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन मात्र 25 साल का रहा और इतनी कम उम्र में ही उन्‍होंने अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम चलाई। वे साहस के प्रतीक रहे हैं। सुश्री कौर ने कहा कि उनके जीवन से सीखें, आगे बढ़ें और प्रकृति को बचायें।

*सांस्‍कृतिक कार्यक्रम*

कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति कन्‍या छात्रावास बरगवां की छात्राओं ने करमा नृत्‍य और अनुसूचित जनजाति कन्‍या छात्रावास ढ़ीमरखेड़ा की छात्राओं ने मनमोहक आदिवासी नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी।

*हितलाभों का वितरण*

कार्यक्रम के दौरान दो हितग्राहियों को स्‍वरोजगार हेतु भगवान बिरसा मुंडा स्‍वरोजगार योजनांतर्गत ऋण राशि प्रदान की गई। इसके अलावा मेधावी छात्रों और लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

*ढीमरखेड़ा में लगी प्रदर्शनी बनीं जनाकर्षण का केंद्र*

विकासखंड ढीमरखेड़ा के महात्‍मा गांधी मैदान में आयोजित जिला स्‍तरीय कार्यक्रम  में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी लोगों के जनाकर्षण का केंद्र रही ।प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्‍य विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शन स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टाल पर 166 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण 41 का हीमोग्लोबिन जांच, और 61 सिकल सेल परीक्षण कर नि: शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों एवं हितग्राहियों को शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।

*ग्राम सभाएं आयोजित*

जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में आदि कर्मयोगी अभियान के अन्तर्गत जिले के चयनित 204 ग्रामों के सचिव व रोजगार सहायकों द्वारा आदि सेवा केन्द्रों पर  जनसुनवाई सत्र एवं विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य, स्वयं सहायता समूह, यूथ क्लब आदि कर्मयोगी कैडर एवं स्थानीय संस्थानों की भागीदारी रही। सभी आदि सेवा केंद्रों पर भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके पूर्व मां सरस्‍वती के तैलचित्र और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण और दीप प्रज्ज्‍वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद राष्‍ट्रगीत वंदे मातरम और मध्‍यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...