सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केवाईसी में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ की सख्ती, बड़वारा जनपद की 7 ग्राम पंचायतों के सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस

 केवाईसी में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ की सख्ती, बड़वारा जनपद की 7 ग्राम पंचायतों के सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस



कटनी ।  जिले में ई-केवाईसी कार्य में धीमी प्रगति को देखते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने जनपद पंचायत बड़वारा अंतर्गत 7 ग्राम पंचायतों के सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा समय-सीमा की बैठकों में लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि ई-केवाईसी कार्य समय पर पूर्ण हों, ताकि आम नागरिक केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 95% ई-केवाईसी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बावजूद कुछ पंचायतों में धीमी प्रगति और लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।

*इन अधिकारियों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस*

जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रस्ताव पर निम्नलिखित को नोटिस जारी किए गए—

*ग्राम पंचायत नदावन:*

सचिव: कामता प्रसाद बर्मन

GRS: अतुल त्रिपाठी

*ग्राम पंचायत सलैया सिहोरा:*

सचिव: रंजना शुक्ला

GRS: भगवन देव दुबे

*ग्राम पंचायत कुठिया महंगवा:*

सचिव: बलदाऊ त्रिपाठी

GRS: नीलेश कुमार पाटकर

*ग्राम पंचायत मझगवां:*

सचिव: मदनलाल केवट

GRS: इकबाल मोहम्मद

*ग्राम पंचायत भजिया:*

सचिव: इंद्रभान रजक!

GRS: शेख आबिद

*ग्राम पंचायत भुड़सा:*

GRS: राजेश विश्वकर्मा

*ग्राम पंचायत भदौरा:*

GRS: रामलाल दुबे

*3 दिन में देना होगा जवाब*

जारी नोटिस के अनुसार सभी संबंधित कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय में उत्तर न देने या उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी ।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...