सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उमरियापान और ढीमरखेड़ा में भी होना चाहिए कार्यवाही, कार्यवाही के नाम पर अभयदान, अवैध कालोनी विकसित करने वाले 5 भूमि स्वामियों के विरुद्ध बरही थाना में एफआईआर दर्ज, न्यायालय कलेक्टर के आदेश पर अवैध कालोनाइजर्स के विरुद्ध कार्यवाही

 उमरियापान और ढीमरखेड़ा में भी होना चाहिए कार्यवाही, कार्यवाही के नाम पर अभयदान, अवैध कालोनी विकसित करने वाले 5 भूमि स्वामियों के विरुद्ध  बरही थाना में एफआईआर दर्ज, न्यायालय कलेक्टर के आदेश पर अवैध कालोनाइजर्स के विरुद्ध कार्यवाही



कटनी | अवैधानिक रूप से प्लाटिंग करने और अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध  न्यायालय कलेक्टर कटनी द्वारा आदेश पारित कर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में न्यायालय कलेक्टर के आदेश के परिपालन में  ग्राम बरही में अवैध प्लाटिंग करने वाले 5 भू-स्वामियों के विरुद्ध शनिवार 15 नवंबर को बरही पुलिस थाना में मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1956 की धारा 292 सी एवं अधिनियम 196 की धारा 339 सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद अब अवैध कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।

*इनके विरुद्ध हुई एफआईआर*

तहसीलदार बरही श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने बरही पुलिस थाना में कुल 5 व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया है। इनमें सुषमा ताम्रकार पिता विश्वनाथ ताम्रकार  शामिल हैं,जिनके द्वारा ग्राम बरही स्थित भूमि खसरा नंबर 1202/3/च रकवा 0.642 हेक्टेयर भूमि में 9 भूखण्डों का विक्रय आवासीय प्रयोजन हेतु किया गया है और  इसी प्रकार  बरही निवासी 4 अन्य भूमि स्वामी क्रमशः लक्ष्मी प्रसाद ,सप्तमी प्रसाद ,अशोक कुमार पिता झुल्ली  एवं राजकुमारी पुत्री झुल्ली निवासी बरही शामिल हैं,इन सभी के द्वारा  वर्तमान मौका स्थिति अनुसार खसरा नंबर 1197 रकबा 0.457 हेक्टेयर मे से कुल 31 भू-खण्डों का विक्रय पत्र टुकड़ों में निष्पादित किया गया है।  उल्लेखित भूमियों का विक्रय आवासीय प्रयोजन की दृष्टि से किया गया है जो अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आता है। साथ ही भूमियां डायवर्टड भी नहीं है। 

*इन नियमों का किया उल्लंघन*

भूमि स्वामियों द्वारा राजस्व ग्राम बरही की खसरा नंबर 1202/3/च रकवा 0.642 हेक्टेयर और 

खसरा नंबर 1197 रकबा 0.457 हेक्टेयर की जिन  जमीनों की बिक्री की गई है । ये सभी जमीनें नगर परिषद बरही के अंतर्गत आता है और ये डायवर्टेड भी नहीं है। साथ ही भूमि के विक्रेताओं के पास रजिस्टर्ड कालोनाइजर अनुमति भी नहीं है। इसके अलावा नगरपालिका कालोनी विकास नियम 2021 के बनायें नियम के अधीन अनुज्ञा प्राप्त किए बिना मध्यप्रदेश नगर पालिक अधिनियम 1961 की धारा 339 (क)तथा 339 (ख) के प्रावधानों का उल्लंघन कर कालोनी विकास कार्य किया जा रहा था।जो कि अनाधिकृत कालोनी विकास की श्रेणी में आता है। कालोनी का ले-आउट नक्शा नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से स्वीकृत नहीं है। जिला पंजीयक के प्रतिवेदन के मुताबिक दोनों रकवा की भूमि की बिक्री आवासीय प्रयोजन हेतु की गई है, जो अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आती है। साथ ही रेरा में पंजीयन कराये बिना भू-खंडों के अवैध बिक्री अपराध है।

*10 नवंबर को दिए थे आदेश*

बताते चलें कि न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री आशीष तिवारी ने अनावेदकों द्वारा प्रस्तुत विक्रय पत्रों और खसरा अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन के उपरांत सभी 5भूमि स्वाममियों को अवैध  कालोनाइजिंग का दोषी पाते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...