सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर का विजयराघवगढ़ में औचक निरीक्षण 100% डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ सम्मानित, चाय पर सुनी मैदानी अनुभव

 कलेक्टर का विजयराघवगढ़ में औचक निरीक्षण 100% डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ सम्मानित, चाय पर सुनी मैदानी अनुभव



कटनी ।  जिले में मतदाताओं के गणना फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से जारी है। इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी शुक्रवार को विजयराघवगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और बीएलओ के साथ सीधी चर्चा की।

*100% डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ सम्मानित*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तिवारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सौ फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा करने पर मतदान केंद्र 162 दिघी की बीएलओ सुनीता पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता केवट, रोजगार सहायक रश्मि निषाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा, मतदान केंद्र 138 पुरैनी के बीएलओ पुष्पेंद्र सिंह बहेलिया को 97.93% डिजिटाइजेशन पूरा करने पर सराहना की गई और सम्मानित किया गया। सम्मान के बाद कलेक्टर ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को एसडीएम कार्यालय में आमंत्रित कर उनके साथ चाय पी और उनके अनुभव सुने। उन्होंने कहा कि अन्य बीएलओ भी इनसे प्रेरणा लेकर लक्ष्य की समय सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करें।

*कलेक्टर ने स्वयं किया डिजिटाइजेशन*

विधानसभा क्षेत्र 92 के मतदान केंद्र 57 पर कलेक्टर तिवारी ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ ऐप में स्वयं 4 मतदाताओं का डेटा दर्ज किया। उन्होंने गणना पत्रक वितरण, मतदाताओं की संख्या और ऐप अपडेट की स्थिति भी जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक गणना पत्रक को 100% डिजिटल रूप से अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।

*डोर-टू-डोर सर्वे का निरीक्षण*

विजयराघवगढ़ मुख्य बाजार में कलेक्टर ने मतदाताओं से संवाद कर बीएलओ के सर्वे कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का भी निरीक्षण किया।

*आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण टीकाकरण एवं पोषण दिवस की समीक्षा*

कलेक्टर तिवारी ने विजयराघवगढ़ वार्ड नंबर 5 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की गतिविधियों का जायजा लिया। यहाँ एएनएम ममता सैयाम, एएनएम पुष्पलता मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षा ताम्रकार उपस्थित थीं। कलेक्टर ने बच्चों के टीकाकरण की ड्यू लिस्ट, गर्भवती महिलाओं के ANC पंजीयन, अनमोल पोर्टल पर डेटा अपडेट, यूविन पोर्टल में बच्चों की एंट्री की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण में पाया गया कि दोपहर 1 बजे तक 6 में से 3 बच्चों का टीकाकरण और 6 में से 3 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच पूरी की जा चुकी थी।

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...