सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गरीबी नहीं, लूट की आदत बड़ी समस्या है, जब तक यह लूट की आदत खत्म नहीं होगी, तब तक हर नई योजना पुराने जाल में फंसी रहेगी

 गरीबी नहीं, लूट की आदत बड़ी समस्या है, जब तक यह लूट की आदत खत्म नहीं होगी, तब तक हर नई योजना पुराने जाल में फंसी रहेगी 



दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय का संपादकीय लेख  ।   भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर पाँच साल में चुनाव के समय “गरीबी हटाओ” का नारा गूंजता है। हर सरकार यह दावा करती है कि वह गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है, लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद भी सच्चाई यह है कि गरीबी कम होने के बजाय “गरीबों के नाम पर लूट” बढ़ती जा रही है। असली समस्या गरीबी नहीं, बल्कि व्यवस्था में बैठी लूट की आदत है जो हर योजना, हर राहत पैकेज और हर कल्याणकारी नीति को अपने निजी हितों की थैली में डाल लेती है।

*गरीबी के नाम पर राजनीति और योजनाओं की बरसात*

हर सरकार गरीबों के नाम पर योजनाओं की झड़ी लगाती है प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, संबल योजना, जनधन, उज्जवला, आयुष्मान भारत जैसी तमाम योजनाएँ गरीबों को ऊपर उठाने के लिए बनीं। कागज़ों पर ये योजनाएँ बहुत आकर्षक दिखती हैं, लेकिन ज़मीनी सच्चाई बिल्कुल उलट होती है। एक गरीब किसान को जब तक योजना की जानकारी मिलती है, तब तक उसका हक़ किसी और की जेब में पहुँच चुका होता है। राशन कार्ड से लेकर आवास योजना तक, हर जगह बिचौलियों और अफसरशाही की लंबी चेन खड़ी होती है। योजना गरीबों के नाम पर बनती है, लेकिन लाभ उठाते हैं वही लोग जिनके पास पहले से सब कुछ है ज़मीन, पैसा और पहुँच।

*व्यवस्था में फैली लूट की मानसिकता*

समस्या यह नहीं कि गरीब मेहनती नहीं है या उसके पास अवसर नहीं हैं। असली समस्या यह है कि हमारे सिस्टम में “लूट की मानसिकता” घर कर गई है।

ग्राम पंचायत से लेकर मंत्रालय तक, हर स्तर पर ऐसे लोग बैठे हैं जो गरीब के हिस्से का निवाला खुद खा जाते हैं। गरीब के नाम से अनाज आता है, लेकिन डीलर तौल में कमी कर देता है। जिनके पास पहले से पक्के घर हैं, वे फर्जी दस्तावेज़ लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लेते हैं। मजदूरों के नाम से फर्जी हाज़िरी भरकर अधिकारियों और सरपंचों की जेबें भर जाती हैं। आयुष्मान कार्ड पर बड़े अस्पताल करोड़ों के फर्जी बिल बनाते हैं, जबकि असली गरीब अस्पताल के दरवाज़े पर मर जाता है। यह लूट की आदत केवल सरकारी कर्मचारियों या नेताओं तक सीमित नहीं है। समाज में भी भ्रष्टाचार को सामान्य समझ लिया गया है। कोई भी व्यक्ति जब अवसर पाता है, तो वह सोचता है कि “अगर सब खा रहे हैं, तो मैं क्यों पीछे रहूँ?” यही सोच हमारी नैतिकता को खोखला कर रही है।

*गरीबी की जड़ें और लूट का पोषण*

गरीबी की असली जड़ यह नहीं कि हमारे पास संसाधन कम हैं, बल्कि यह कि जो संसाधन हैं, उनका वितरण ईमानदारी से नहीं होता । भारत के पास कृषि भूमि, उद्योग, श्रमशक्ति, तकनीक सब कुछ है लेकिन नीतियों का लाभ ऊपर तक सीमित है। लूट की इस आदत ने गरीब को और भी असहाय बना दिया है। जब कोई गरीब देखता है कि उसका हक़ किसी और की जेब में जा रहा है, तो उसका सिस्टम से भरोसा उठ जाता है। वह सोचता है कि मेहनत करने से कुछ नहीं होगा, सब कुछ रिश्वत या सिफारिश से ही चलता है। यह सोच समाज को भीतर से कमजोर कर देती है।

*ईमानदारी की जगह दिखावे की संस्कृति*

आज समाज में ईमानदारी मज़ाक बन गई है। जो व्यक्ति नियमों का पालन करता है, उसे सीधा-सादा कहकर कमज़ोर माना जाता है, जबकि जो चोरी, फर्जीवाड़ा या घूसखोरी करता है, वह चालाक कहलाता है। यह मानसिकता सबसे खतरनाक है। क्योंकि यही मानसिकता लूट की आदत को सामान्य बनाती है।जब तक समाज ईमानदारी को सम्मान और लूट को शर्म की बात नहीं मानेगा, तब तक कोई भी सरकार गरीबी खत्म नहीं कर सकती ।

टिप्पणियाँ

popular post

कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल

 कछारगांव बड़ा में ऐसा बना मनमोहक गार्डन कि देखते ही गदगद हुए अधिकारी, क्षेत्र के विकास की मिसाल बनी अनोखी पहल कटनी  |  विकास जब जनभागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति का संगम बनता है, तो परिणाम अद्भुत होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछारगांव बड़ा में देखने को मिला। यहाँ नवनिर्मित उद्यान (गार्डन) की भव्यता और सुंदरता को देखकर न केवल ग्रामीण, बल्कि निरीक्षण करने पहुँचे जिले के आला अधिकारी भी गदगद हो उठे।यह आयोजन और निर्माण कार्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर 'स्वयं से पहले सेवा' का भाव रखते हैं, तो क्षेत्र का कायकल्प होते देर नहीं लगती।  *कलेक्टर, एस.पी. और डी.एफ.ओ. सहित जिला स्तरीय दल ने किया निरीक्षण* ग्राम कछारगांव बड़ा में हुए इस अभूतपूर्व विकास कार्य का जायजा लेने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम धरातल पर पहुँची। निरीक्षण दल में मुख्य रूप से कलेक्टर (जिला कटनी) पुलिस अधीक्षक (S.P.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, डी.एफ.ओ. (D.F.O.) अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नवनिर्मित उद्यान का ब...

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...