सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंद सिक्कों की खनक के आगे प्रशासन नतमस्तक, अवैध गतिविधियां ही नहीं अवैध खनन और परिवहन के लिए स्वर्ग बना है रीठी , बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म, नागनाथ जाते हैं तो सांप नाथ आते हैं

 चंद सिक्कों की खनक के आगे प्रशासन नतमस्तक, अवैध गतिविधियां ही नहीं अवैध खनन और परिवहन के लिए स्वर्ग बना है रीठी , बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म, नागनाथ जाते हैं तो सांप नाथ आते हैं



कटनी  |  कह दिया गया है कि कानून का हाथ बड़ा होता है, लेकिन देखने में यह आ रहा है कि कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियां अपने चरम पर हैं, अवैध कारोबारी जिम्मेदारों की सरपरस्ती में अपना जाल बिछाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। वहीं चंद सिक्कों की खनक के आगे प्रशासन नतमस्तक हुआ बैठा प्रतीत हो रहा है। खाकी का खौफ भी हर तरफ खत्म सा होता दिख रहा है, जानकारी के मुताबिक रीठी क्षेत्र के गांव-गांव में खुलेआम तरीके से अवैध शराब बेची जा रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न देना समझ से परे है। वहीं अवैध कारोबारी जमकर फल फूल रहे हैं। 

*सुबह से ट्रैक्टरों में अवैध पत्थर का व्यापार होता है*

बताया गया कि रीठी तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार भी बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। रात का अंधेरा होता ही जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर ट्रालियों द्वारा अंधाधुंध खनन कर तेज रफ्तार में मिट्टी व पत्थर का अवैध कारोबार किया जा रहा है। रीठी थाना अंतर्गत इस अवैध खनन का कारोबार किसकी मिलीभगत से चल रहा है, यह तो जांच का विषय है, लेकिन जिला प्रशासन का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आज तक कोई भी कदम नही ग्राम पंचायत डांग के राजस्व क्षेत्र में संचालित अवैध पत्थर खदानों से पत्थर निकालकर उनका खनन होता है। इसका जीता-जागता सबूत रात के अंधेरे में रीठी क्षेत्र फर्राटे भरती जेसीबी मशीनें और ट्रेक्टर ट्रालियां हैं। इस अवैध खनन से शासन को भी लाखों रूपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है और भूसंपदा भी नष्ट हो रही है। इस पूरे मामले में रीठी के स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की भूमिका संदिग्ध है।

*जगह-जगह जम रहा 52 पत्तियों का खेल*

हासिल जानकारी के मुताबिक रीठी थाना मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह जुआ के फड़ खुलेआम आवाद हो रहे हैं। जिस ओर प्रशासन की नजरें इनायत नहीं कर पा रही है। बताया गया कि रीठी थाना मुख्यालय में ही कई स्थानों पर  52 पत्तियों का खेल संचालित हो रहा है, जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां भी दांव लगा रही हैं। इन अवैध गतिविधियों के संचालन से युवा पीढ़ी बर्बाद होती नजर आ रही है। बावजूद इसके रोक लगाने कोई धनी धोरी आगे नहीं आ रहा है। 

*जमकर बिक रहा गांजा* 

क्षेत्र में सूखी तंबाकू व पुड़िया के नाम से चर्चित गांजे का भी अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है। रीठी मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर से लेकर हर चौराहे पर इसके कारोबारी बड़ी आसानी से उपलब्ध रहते हैं। बताया जाता है कि प्रतिदिन लगभग पचास हजार रुपए के गांजे का व्यापार रीठी से होता है और इसकी बुरी लत छोटे-छोटे बच्चों को भी लग गई है। जो इसे सस्ता नशा कहकर करते हैं। बताया गया कि रीठी पुलिस द्वारा कई अवैध मादक पदार्थ की खेप पकड़ी भी जा चुकी है, लेकिन आपसी सौदागिरी कर मामले को बाहर के बाहर ही निपटा दिया जाता है। 

*नशीली दवाइयां व कप सीरप का भी हो रहा व्यापार*

क्षेत्र में नशीली दवाइयां व कप सीरप का भी खुलेआम व्यापार हो रहा है।बताया जाता है कि इस धंधे में तो क्षेत्र की कई महिलाएं भी शामिल हैं। अवैध कारोबारी गाड़ी डिक्कियों में कप सीरप रखकर इसका व्यापार कर रहे हैं। बताया गया कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी कप सीरप को नशे के रूप में उपयोग कर रही है। जिससे कई परिवार भी बिखर चुके हैं। बावजूद इसके इन अवैध गतिविधियों पर विराम नहीं लग पा रहा है। पुलिस गैंग के लीडर को नहीं पकड़ती गैंग लीडर के साथ रहने वालों  से अवैध वसूली करती है सदियों से रीठी थाने में यही चल रहा है नागनाथ जाते हैं तो सांप नाथ आते हैं l जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है जनता को डर रहता है l

टिप्पणियाँ

popular post

बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी

 बरेली का डॉक्टर बन गया करोड़पति इसकी क्लिनिक की होना चाहिए जांच , स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी या बड़ा भ्रष्टाचार ढीमरखेड़ा में झोलाछाप डॉक्टरों का 'इलाज तंत्र' बेखौफ, कागजों में सिमटी कार्रवाई, जान से खिलवाड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तैयारी  ढीमरखेड़ा । मध्य प्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध 'इलाज तंत्र' बिना किसी डर के बेरोकटोक फल-फूल रहा है। ग्रामीण अंचलों की लाचारी, अशिक्षा और गरीबी का फायदा उठाकर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर आम जनता की जिंदगियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन अवैध क्लिनिकों की जानकारी बच्चे-बच्चे को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। विभाग की इस रहस्यमयी खामोशी ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कुकरमुत्तों की तरह खुले अवैध क्लिनिक, हर गली में सजा 'मौत का बाजार'* ढीमरखेड़ा तहसील के कस्बाई और सुदूर ग्रा...

झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल

 झिन्ना पिपरिया-भमका के बीच संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप काम के बहाने घर से निकला था दामाद, रणजीत की मौत बनी पहेली, सड़क किनारे नग्न शव मिलने से उठे कई सवाल ढीमरखेड़ा ।  ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिन्ना पिपरिया और भमका के बीच सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। शव की शिनाख्त विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपना निवासी रणजीत सिंह (पिता के नाम की जांच जारी) के रूप में हुई है। रणजीत अपनी ससुराल भमका आया हुआ था। सड़क किनारे जिस हालत में शव और उसके सामान बरामद हुए हैं, उससे यह मामला हादसा न होकर गहरी साजिश या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए झिन्ना पिपरिया से भमका मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंन...

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

 पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी ने पेश की मिसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछारगांव बड़ा को भेंट किया आधुनिक 'बॉडी फ्रीजर' क्षेत्र के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित ढीमरखेड़ा  |  अपने निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत जीवन के लिए तो हर मनुष्य कार्य करता है, लेकिन वास्तव में इंसानियत और मनुष्यता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आए। जब कोई व्यक्ति समाज के हित को सर्वोपरि रखकर निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है, तभी वह सच्चे अर्थों में जनसेवक कहलाता है। ऐसे ही समाजसेवा को समर्पित और क्षेत्र के विकास तथा जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले जननेता हैं पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी। अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और क्षेत्रवासियों के प्रति अटूट संवेदना का परिचय देते हुए प्रकाश सिंह बागरी ने एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कछारगांव बड़ा को एक अत्याधुनिक बॉडी फ्रीजर  भेंट किया है। इस मानव...